लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में 475 सीटों पर आज मतदान, केरल में ई श्रीधरन ने डाला वोट

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2021 07:39 IST

Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं, असम में आज तीसरे और आखिरी दौर की वोटिंग है। इसके अलावा केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी आज मतदान हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत आज तीसरे चरण में 32 सीटों पर मतदान, कड़ी सुरक्षा की व्यवस्थाअसम में 12 जिलों में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान, आज आखिरी दौर की वोटिंगकेरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी सीटों के लिए आज एक साथ मतदान

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण सहित असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में वोट डाले जा रहे हैं। असम में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है।

वोटिंग के साथ ही मंगलवार को पांचों राज्यों की 475 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीनों में कैद हो जाएगी। मतदान के लिए सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में 31 सीटों पर मतदान है। चुनाव आयोग ने सभी 31 विधानसभा क्षेत्रों को ‘संवेदनशील’ बताते हुए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। निषेधाज्ञा लागू होने के बाद तीन जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार को लोगों के जमावड़े पर प्रतिबंध है।

बंगाल में तीसरे चरण में 24 परगना (भाग दो) में सभी 16 विधानसभा क्षेत्रों, हावड़ा (भाग-एक) में सात सीटों और हुगली (भाग-एक) में आठ सीटों पर मतदान हो रहे हैं। राज्य के 31 विधानसभा क्षेत्रों में 10,871 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक मतदान होगा। 

केरल में मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने डाला वोट

केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी और मेट्रो मैन ई. श्रीधरन भी इस मौके पर अपना वोट डालने सुबह पहुंचे। वहीं, पुडुचेरी की 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। पुडुचेरी में 324 उम्मीदवार मैदान में हैं

तमिलनाडु की बात करें तो 234 विधानसभा सीटों के लिए आज एक ही चरण में मतदान है। हालिया चुनाव इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब अन्नाद्रमुक की नेता जे जयाललिता और द्रमुक के एम करुणनिधि नहीं हैं। 

तमिलनाडु में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। राज्य में कुल 6.28 करोड़ मतदाता है, जिनमें 3,19,39,112 महिलाएं, 3,09,23,651 पुरुष और 7,192 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यहां कुल 3,998 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अभिनेता से नेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मयियम पहली बार उनकी पार्टी विधानसभा में किस्मत आजमा रही है। वहीं, अन्नाद्रमुक की सहयोगी बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

असम में आज आखिरी दौर की वोटिंग

असम में आज आखिरी दौर में 12 जिलों में 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। आज राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित 337 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में सील हो जाएगा। 

असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में इस बार सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावपुडुचेरी विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावअसम विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?