लाइव न्यूज़ :

Assembly Bypoll 2025 Updates: 6 राज्य-01 केंद्र शासित और 8 विधानसभा सीट पर मतगणना, जानें कौन मार रहा बाजी?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 04:20 IST

Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates: राजस्थान के अंता में उपचुनाव धमकी दिए जाने के एक मामले में भाजपा विधायक कंवरलाल को दोषी ठहराए जाने के बाद मई में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद आवश्यक हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Bypoll 2025 LIVE Updates: बडगाम सीट 2024 के विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद रिक्त हो गई थी।Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल सीट को अपने पास रखने का फैसला किया था। Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates:  सीट 21 अक्टूबर, 2024 से रिक्त है।

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की 08 विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था और आज यानी 14 नवंबर को मतगणना जारी है। झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट रामदास सोरेन के निधन के कारण रिक्त हो गयी थी। पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हो गई। जम्मू कश्मीर में दो विधानसभा क्षेत्र बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से रिक्त हैं। बडगाम सीट 2024 के विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद रिक्त हो गई थी।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल सीट को अपने पास रखने का फैसला किया था। यह सीट 21 अक्टूबर, 2024 से रिक्त है। नगरोटा सीट विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद 31 अक्टूबर, 2024 को रिक्त हुई थी। राजस्थान के अंता में उपचुनाव धमकी दिए जाने के एक मामले में भाजपा विधायक कंवरलाल को दोषी ठहराए जाने के बाद मई में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद आवश्यक हो गया।

तेलंगाना का जुबली हिल निर्वाचन क्षेत्र इस साल जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का निधन होने से रिक्त हो गया था। मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट 21 जुलाई को एमएनएफ के निवर्तमान विधायक लालरिंतलुआंगा सैलो के निधन के बाद रिक्त हो गई थी। ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट आठ सितंबर को निवर्तमान विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के कारण रिक्त हो गयी थी।

1.Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट

जयपुरः राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। मीणा को मई में एक उपखंड अधिकारी एसडीएम पर पिस्तौल तानने के 20 साल पुराने मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया गया था।

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मीणा ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को हराया था। राज्य में विधानसभा की कुल 200 सीट में से सत्तारूढ़ भाजपा के पास 118 सीट व कांग्रेस के पास 66 सीट हैं। विधानसभा में आठ निर्दलीय विधायक हैं। इसके अलावा राज्य विधानसभा में भारत आदिवासी पार्टी के चार, बहुजन समाज पार्टी के दो और राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है।

2. Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates: झारखंड के घाटशिला में उपचुनाव

रांचीः झारखंड की घाटशिला (सुरक्षित) विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को उपचुनाव हुआ। सीट प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (62) के निधन के बाद खाली हुई थी। उनका 15 अगस्त को नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामदास सोरेन ने 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को हराकर तीसरी बार यह सीट जीती थी। रामदास ने 2009 में पहली बार यह सीट जीती थी। हालांकि 2014 में वह भाजपा के लक्ष्मण टुडू से हार गए थे, लेकिन 2019 में उन्होंने फिर जीत हासिल की।

3-4. Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates: जम्मू कश्मीर के बडगाम-नगरोटा सीटों पर उपचुनाव

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीट पर उपचुनाव खत्म हुआ। बडगाम और नगरोटा दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले गए। मतगणना 14 नवंबर को जारी है। बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से रिक्त हैं। बडगाम सीट 2024 के विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद रिक्त हो गई थी, जब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल सीट को अपने पास रखने का फैसला किया था। यह सीट 21 अक्टूबर, 2024 से रिक्त है। नगरोटा सीट भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण 31 अक्टूबर, 2024 को रिक्त हुई थी।

5. Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates: मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट

आइजोलः मिजोरम के मामित जिले की डम्पा विधानसभा सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर वोट पड़े। 21 जुलाई को मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के निवर्तमान विधायक लालरिन्टलुआंगा साइलो के निधन के कारण डम्पा सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने मिज़ो गायिका और धर्मोपदेशक वनलालसैलोवा को मैदान में उतारा है।

जबकि मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. आर. लालथंगलियाना को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पार्टी उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री जॉन रोटलुआंगालियाना को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पूर्व कांग्रेस नेता लालहमंगइहा को उम्मीदवार बनाया है, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

6. Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates: ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा सीट

भुवनेश्वरः निर्वाचन आयोग ने ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 नवंबर को उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की थी। उपचुनाव के परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस निर्वाचन क्षेत्र में 2.48 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.26 लाख महिला मतदाता हैं। कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद माझी ने 2024 का विधानसभा चुनाव नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।

वह 50,941 वोट हासिल करके दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बीजद उम्मीदवार राजेंद्र ढोलकिया विजयी हुए। कालाहांडी के पूर्व सांसद बसंत पांडा के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार अभिनंदन पांडा 44,814 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार एवं ओडिशा प्रदेश कांगेस के तत्कालीन अध्यक्ष शरत पटनायक को केवल 15,501 वोट मिले।

माझी ने 2014 और 2019 में भी इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और क्रमशः तीसरे और दूसरे स्थान पर रहे थे। सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल बीजद ने अभी तक इस सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। विधायक राजेंद्र ढोलकिया का आठ सितंबर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया था।

जिस कारण नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। ढोलकिया के निधन के बाद 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में बीजद विधायकों की संख्या घटकर 50 रह गई है, जबकि भाजपा के 78, कांग्रेस के 14, माकपा के एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं।

7. Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates: तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा सीट

हैदराबादः तेलंगाना में हैदराबाद की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान हुआ। मतगणना 14 नवंबर यानी आज हो रही है। जून में बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद कराया गया। बीआरएस ने पत्नी सुनीता को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने नवीन यादव को उतारा है, जिन्हें असदुद्दीन ओवैसीका समर्थन प्राप्त है। भाजपा ने एल दीपक रेड्डी को मैदान में उतारा है।

8. Assembly Bypoll 2025 LIVE Updates:  पंजाब में तरन तारन विधानसभा उपचुनाव सीट

तरन तारनः पंजाब में तरन तारन विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को वोट पड़े और 14 नवंबर यानी आज मतगणना हो रही है। कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जून में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन से यह सीट रिक्त हुई है। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) का प्रमुख खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह है और वह जेल में बंद है।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानचुनाव आयोगतेलंगानाओड़िसाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती