लाइव न्यूज़ :

असम की 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर महिला पुलिस अधिकारी जुनोमनी राभा की सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: May 17, 2023 10:29 IST

असम पुलिस की महिला उप-निरीक्षक जुनोमनी राभा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह लेडी सिंघम के नाम से मशहूर थीं। साथ ही कई विवाद भी उनसे जुड़े हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पुलिस की महिला उप-निरीक्षक जुनोमनी राभा की सड़क हादसे में मौत।जुनोमनी राभा की दुर्घटना के बारे में पुलिस को मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे सूचना मिली थी।'लेडी सिंघम' या 'दबंग कॉप' के नाम से मशहूर जुनोमनी राभा के साथ कई विवाद भी जुड़े हुए थे।

नागांव: कई विवादों में फंसी असम पुलिस की महिला उप-निरीक्षक जुनोमनी राभा की मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नागांव जिले में कलियाबोर अनुमंडल के जाखलाबंधा थाना क्षेत्र के तहत सरुभुगिया गांव मे महिला पुलिस अधिकारी की कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी निजी कार में थी और उन्होंने पुलिस की वर्दी धारण नहीं कर रखी थी।

लेडी सिंघम के नाम से मशहूर थीं जुनोमनी राभा

सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुलिस जुनोमनी राभा, 'लेडी सिंघम' या 'दबंग कॉप' के नाम से मशहूर थी। वह मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी थी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाती थी।

जाखलाबांधा पुलिस थाने के प्रभारी पवन कालिता ने कहा, "देर रात करीब ढाई बजे हादसे की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से आ रहे कंटेनर ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नागांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि महिला पुलिस अधिकारी अपनी निजी कार में बिना किसी सुरक्षा और सादी कपड़ों में अकेले ऊपरी असम की ओर क्यों जा रही थी।

परिवार को भी नहीं थी जुनोमनी राभा की यात्रा के बारे में जानकारी

वहीं, उनके परिवार को भी इस यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पिछले साल जून में उन्हें उनके पूर्व प्रेमी के साथ कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और माजुली जिले की एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जिसके बाद उनकी सेवा निलंबित कर दी गई थी। बाद में उनका निलंबन खत्म कर दिया गया और वह पुलिस सेवा में फिर वापस आ गयी। पिछले साल जनवरी में बिहपुरिया निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमिय कुमार भुइंया के साथ उनकी टेलीफोनिक बातचीत लीक होने के कारण भी वह विवाद में आयी थीं।

टॅग्स :असमसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस