'2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा', मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: July 19, 2024 19:59 IST2024-07-19T19:59:09+5:302024-07-19T19:59:09+5:30

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हर 10 साल में असम में मुस्लिम आबादी 11 लाख बढ़ जाती है... यह हिमंत बिस्वा सरमा का डेटा नहीं है, बल्कि भारतीय जनगणना का डेटा है। ये सभी प्रकाशित डेटा हैं।"

Assam Will Become A Muslim-Majority State By 2041, Claims Chief Minister Himanta Biswa Sarma | '2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा', मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का दावा

'2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा', मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का दावा

Highlightsसीएम ने कहा कि राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में करीब 30 प्रतिशत बढ़ रही है उन्होंने कहा कि मुस्लिम अब असम की आबादी का 40 प्रतिशत हो गए हैंमुख्यमंत्री ने कहा, हर 10 साल में असम में मुस्लिम आबादी 11 लाख बढ़ जाती है

गुवाहाटी:असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके राज्य में मुस्लिम आबादी हर 10 साल में करीब 30 प्रतिशत बढ़ रही है और 2041 तक वे बहुसंख्यक हो जाएंगे। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "सांख्यिकीय नमूने" के अनुसार मुस्लिम अब असम की आबादी का 40 प्रतिशत हो गए हैं। सरमा ने जोर देकर कहा, "2011 में असम में 1.4 करोड़ मुस्लिम थे। 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा। यह एक वास्तविकता है और इसे कोई नहीं रोक सकता।" 2011 की जनगणना के अनुसार, असम में कुल मुस्लिम आबादी 1.07 करोड़ थी, जो कुल 3.12 करोड़ निवासियों का 34.22 प्रतिशत थी। राज्य में 1.92 करोड़ हिंदू थे, जो कुल आबादी का करीब 61.47 प्रतिशत था।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हर 10 साल में असम में मुस्लिम आबादी 11 लाख बढ़ जाती है... यह हिमंत बिस्वा सरमा का डेटा नहीं है, बल्कि भारतीय जनगणना का डेटा है। ये सभी प्रकाशित डेटा हैं।" सरमा ने कहा कि हिंदू समुदाय की आबादी हर 10 साल में करीब 16 फीसदी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि असम सरकार ने मुस्लिम समुदाय में जनसंख्या वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "कई लोगों ने हमारी मदद भी की है। अगर 'निजुत मोइना' योजना सफल होती है, तो लड़कियां डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगी। फिर वे (बच्चे पैदा नहीं करेंगी)।"

इस योजना के तहत असम सरकार बाल विवाह को रोकने के उद्देश्य से कक्षा 11 से लेकर स्नातकोत्तर तक की छात्राओं को अगले पांच साल तक 2,500 रुपये तक का मासिक वजीफा देती है। उन्होंने कहा, "पिछले तीन सालों में हमारी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से हमें कुछ नतीजे मिलेंगे, लेकिन समस्या का आकार बहुत बड़ा है।"

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सरमा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पार्टी द्वारा निभाई जा सकती है क्योंकि मुस्लिम समुदाय "उनकी बात सुनता है"। उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी (विपक्ष के नेता) जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं, तो यह बहुत तेजी से काम करेगा। ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए आपको शादी करने और 12 बच्चे पैदा करने की जरूरत नहीं है। आप आज दो नामों - हिमंत बिस्वा सरमा या राहुल गांधी - के साथ किसी मुस्लिम गांव में जाएं - हर कोई कहेगा कि वे राहुल गांधी की बात सुनेंगे।" 

सरमा ने कहा, "अगर आप उन्हें वोट मानते हैं और राजनीतिक नेता जनसंख्या नियंत्रण आंदोलन में शामिल नहीं होते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं? मुस्लिम राजनीतिक नेताओं के खुद दो बच्चे हैं, लेकिन वे कभी भी ग्रामीणों को बच्चों की संख्या दो तक सीमित रखने की सलाह नहीं देते हैं।" 

Web Title: Assam Will Become A Muslim-Majority State By 2041, Claims Chief Minister Himanta Biswa Sarma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे