लाइव न्यूज़ :

अब असम में कांग्रेस की बैठक में दो गुटों में झड़प, 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर थी बैठक, देखें Video

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2022 21:11 IST

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो के अनुसार, कांग्रेस की बैठक में हाथापाई तब हुई जब एक समूह ने पार्टी की धुबरी इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ कुछ आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की बैठक में हाथापाई तब हुई जब एक समूह ने पार्टी की धुबरी इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ कुछ आरोप लगाएराहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा 1 नवंबर को असम में प्रवेश पहुंचेगीकांग्रेस नेता की यात्रा की तैयारियों को लेकर की गई थी बैठक आयोजित

गुवाहाटी: राजस्थान के बाद असमकांग्रेस में भी दो गुटों में मतभेद उभरकर सामने आया है। सोमवार को असम में पार्टी की एक इकाई के कार्यकर्ता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर चर्चा करने के लिए एक बैठक के दौरान आपस में भिड़ गए। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा 1 नवंबर को असम में प्रवेश पहुंचेगी। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो के अनुसार, कांग्रेस की बैठक में हाथापाई तब हुई जब एक समूह ने पार्टी की धुबरी इकाई के अध्यक्ष के खिलाफ कुछ आरोप लगाए। वीडियो में दिखाया गया है कि पार्टी कार्यकर्ता कुछ वरिष्ठ नेताओं को मौखिक और शारीरिक रूप से अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं।

इस मुद्दे पर स्थानीय कांग्रेस विधायक वाजेद अली चौधरी ने कहा कि जिला पार्टी इकाई विभाजित नहीं है और दोनों समूहों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। "कुछ गलतफहमियां हैं। एक समूह ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाए। हमने उनसे कहा कि हम इस मामले पर चर्चा करेंगे और किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में इसका समाधान करेंगे।'

कांग्रेस विधायक ने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा' पर चर्चा के दौरान, एक समूह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए। जब उन्होंने अपना मुद्दा उठाया तो हमारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और ऐसी अप्रिय घटना घटी।

राजस्थान में कांग्रेस में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच खींचातानी चल रही है। यह खींचातानी सीएम गहलोत के उत्तराधिकारी को लेकर है। दरअसल, 'एक व्यक्ति एक पद' परिपाटी की घोषणा के बाद अशोक गहलोत चाहते हैं कि राजस्थान का सीएम उनके बाद उन्हीं के खेमे से बनना चाहिए। इसके लिए सीपी जोशी जो कि वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष हैं, का नाम आगे किया था। जबकि दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के लिए सचिन पायलट को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में अशोक गहलोत के खेमे के विधायकों ने हाईकमान को अपने इस्तीफे की भी पेशकश कर दी है।   

टॅग्स :कांग्रेसअसमराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"