लाइव न्यूज़ :

असम: भयंकर तूफान-बिजली में मार्च अंत से लेकर अब तक 20 लोगों की हुई मौत, 22 जिलों के 95,239 लोग काफी प्रभावित, 3,011 घर पूरी तरह हुए तबाह

By आजाद खान | Updated: April 18, 2022 10:30 IST

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, इन घटनाओं में राज्य के 22 जिलों के 1,410 गांवों के कुल 95,239 लोग प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभयंकर तूफान और बिजली के चलते असम 20 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यह घटनाए इसी महीने ज्यादा हुई है जिसमें 19 लोग मरे हैं। कई घरों की भी क्षतिग्रस्त होने की बात समाने आई है।

दिसपुर: असम में भयंकर तूफान और बिजली के गिरने के कई घटनाओं में अब तक 20 लोगों की जान चली गई है। यह आंकड़ा मार्च के अंत से लेकर अब तक का है। इस पर जानकारी देते हुए असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीडी त्रिपाठी ने बताया कि राज्यभर में ऐसी घटनाओं से कुल 95,239 लोग प्रभावित हुए हैं। उनके अनुसार, 14 अप्रैल से लेकर अब तक राज्य के 22 जिलों के 1,410 गांवों में फैले 80 राजस्व मंडलों में तूफान और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं में बहुत से जान और माल का भी नुकसान हुआ है। जीडी त्रिपाठी ने यह भी बताया कि इस महीने 19 मौतें हुई है वहीं अगर पिछले महीने मार्च की बात करे तो उसके अंत में एक मौत की घटना सामने आई थी।

3 हजार मकानों को पहुंचा नुकसान

आपको बता दें कि राज्य में गर्मियों के मौसम में आंधी तूफान के साथ होने वाली बारिश को ‘बोर्डोइसिला’ कहा जाता है। बताया जा रहा है कि राज्य में कथित तौर पर, 3,011 घरों को काफी नुकसान हुआ है। जो घर पूरे तरीके से नुकसान हुए है उनमें कच्चा घर 2974 है और पक्का घर की संख्या 37 बताई जा रही है। वहीं जो घर थोड़े बर्बाद हुए हैं उनमें 17713 कच्चे घर हैं और 1543 पक्के घर बताए जा रहे हैं। इन खबरों के साथ जिलों से कुल 1,333 हेक्टेयर फसल के नुकसान होने की भी बात सामने आ रही है। 

अब तक उठाए गए कदम

सरकार ने नुकसान का आकलन लगाने के लिए सर्कल स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है जो क्षति की जांच कर जल्द से जल्द वित्तीय सहायता पहुंचाने का काम करेगा। यही नहीं प्रभावित इलाकों में आपदा प्रतिक्रिया (आपदा मित्र) को भी भेजा गया है जो तीरपाल और ग्रैच्युटियस राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन और ईएस की टीमों को भी प्रभावित इलाकों में भेजा गया है ताकि रास्तों को जल्द से जल्द साफ किया जा सके। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए भी जल्द ही वित्तीय सहायता पहुंचाने की बात की गई है।  

टॅग्स :असममौसममौसम रिपोर्टSDRF
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम