लाइव न्यूज़ :

असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने 90 ग्राम हेरोइन जब्त की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 10:51 IST

Open in App

आइजोल, सात दिसम्बर असम राइफल्स और राज्य पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में चम्फाई जिले से 90 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त कर इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अर्द्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ‘असम राइफल्स’ की सेरछिप बटालियन और चम्फाई जिला पुलिस ने ज़ोख्तर-मेलबुक इलाके में एक अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान चीन निर्मित एक ‘केन्बो बाइक’ और एक ‘एयर राइफल’ भी बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि हेरोइन की जब्ती के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जब्त हेरोइन की कीमत स्थानीय बाजार में सात लाख रुपये है।

इस बीच, एक अन्य अभियान में सीमा शुल्क विभाग के सहयोग से ‘असम राइफल्स’ ने चम्फाई जिले के रुआंटलांग क्षेत्र में भारी मात्रा में ‘अरेका नट’ (सुपारी) बरामद की और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जब्त की गई अरेका नट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 51.52 लाख रुपये है, जिसे म्यामां से तस्करी कर लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा