लाइव न्यूज़ :

असम पंचायत चुनावः 355 एपी सीट पर आगे भाजपा, कांग्रेस खाते में 21, जानें अन्य दल का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2025 21:54 IST

एएसईसी आयुक्त आलोक कुमार ने कहा, ‘‘हमें जिलों से अभी तक कोई अन्य रुझान या परिणाम नहीं मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमतों की गिनती एक बहुत ही जटिल काम है, जिसमें प्रत्येक पंचायत के लिए तीन मतपत्र होते हैं। कुल सीटों में 21,920 ग्राम पंचायत (जीपी) सीट शामिल हैं, जिनमें से 10,883 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2,192 आंचलिक पंचायत (एपी) सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ, जिनमें से 1,124 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

गुवाहाटीः असम पंचायत चुनाव की मतगणना में भाजपा आगे है। मतगणना रविवार सुबह से ही पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पहली बार 27 जिलों में दो मई और सात मई को दो चरणों में पंचायत चुनाव हुआ था। दोनों चरणों की मतगणना सुबह आठ बजे से एक साथ हो रही है। असम राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने माजुली जिले में आंचलिक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की छह सीट पर जीत हासिल की है। एएसईसी आयुक्त आलोक कुमार ने कहा, ‘‘हमें जिलों से अभी तक कोई अन्य रुझान या परिणाम नहीं मिले हैं।

पंचायत मतों की गिनती एक बहुत ही जटिल काम है, जिसमें प्रत्येक पंचायत के लिए तीन मतपत्र होते हैं। यह कल रात तक जारी रहेगी।’’ कुल सीटों में 21,920 ग्राम पंचायत (जीपी) सीट शामिल हैं, जिनमें से 10,883 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2,192 आंचलिक पंचायत (एपी) सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ, जिनमें से 1,124 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इसके साथ ही 397 जिला परिषद (जेडपी) सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ, जिनमें से 199 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा 355 एपी सीट पर आगे है और उसकी सहयोगी अगप 42 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 21 एपी निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। जिला परिषद के मामले में भाजपा 35 और असम गण परिषद (अगप) दो सीट पर आगे है।

कांग्रेस अब तक किसी भी जिला परिषद सीट पर आगे नहीं है। जी.पी. सीट के लिए उम्मीदवारों को पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं थी और उन सभी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2,912 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए जिनमें 34 जिला परिषद सदस्य, 311 एपी सदस्य और 2,567 जीपी वार्ड सदस्य शामिल हैं।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य भर के सभी 39 केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हो गई। उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट इस कार्य के लिए सुबह-सुबह ही पहुंच गए थे।’’ उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा और व्यवधानों को देखते हुए प्रशासन ने ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘चुनाव में हजारों सीट हैं। हम जल्द से जल्द मतगणना पूरी करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, हमारा मानना ​​है कि इसके कल तक खिंचने की संभावना है।’’ इस चुनाव में कुल 1.80 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे और 74.71 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :असमAssam Assemblyहेमंत विश्व शर्माकांग्रेसHimanta Biswa SarmaCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब