लाइव न्यूज़ :

असम: एनआरसी की अंतिम सूची से बाहर हुए 19 लाख से अधिक, केवल 1032 संदिग्ध मामलों पर कार्रवाई की सिफारिश

By विशाल कुमार | Updated: November 17, 2021 09:30 IST

गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने इस साल 23 मार्च को असम सरकार से कहा था कि अंतिम मसौदे से बाहर किए गए लोगों की नागरिका को खारिज करने की पर्ची जारी करना तेजी से पूरा किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएनआरसी प्रक्रिया में 19 लाख से अधिक लोगों को अंतिम सूची में जगह नहीं मिली थी।उसमें से केवल 1032 लोगों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।असम एनआरसी के संयोजक ने आरटीआई के तहत दी जानकारी।

नई दिल्ली: 1220 करोड़ रुपये की लागत से असम में कराई गई एनआरसी प्रक्रिया में 19 लाख से अधिक लोगों को अंतिम सूची में जगह नहीं मिली थी लेकिन उसमें से केवल 1032 लोगों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

असम एनआरसी के संयोजक ने एक आरटीआई आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी और बताया कि ये सिफारिशें संबंधित जिले के आयुक्तों को भेज दी गई हैं।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, जवाब में कहा गया है कि अब तक (नागरिकता) खारिज करने की कोई पर्ची जारी नहीं की गई है और नागरिकता (नागरिकों का पंजीकरण और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करना) नियम, 2003 की अनुसूची 4 (ए) 4 के खंड 7 के अनुसार, अंतिम एनआरसी अभी आरजीआई द्वारा प्रकाशित किया जाना बाकी है।

गृह मंत्रालय के तहत भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने इस साल 23 मार्च को असम सरकार से कहा था कि अंतिम मसौदे से बाहर किए गए लोगों की नागरिका को खारिज करने की पर्ची जारी करना तेजी से पूरा किया जाएगा।

जवाब में कहा गया है कि एनआरसी के प्रकाशन का कुल बजट 1602.66 करोड़ रुपये था।

एनआरसी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने वाली भाजपा की असम सरकार ने अंतिम सूची को खारिज कर दिया है. उसकी मांग है कि बांग्लादेश की सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले 30 फीसदी नामों और बाकी हिस्सों के 10 फीसदी नामों का दोबारा सत्यापन किया जाए।

इसके बाद एनआरसी समन्वयक ने मई में सूची के पुन: सत्यापन के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)असमसुप्रीम कोर्टBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला