लाइव न्यूज़ :

असम: माजुली विधानसभा सीट पर उपचुनाव सोमवार को, भाजपा के सामने होगा विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार

By विशाल कुमार | Updated: March 6, 2022 13:38 IST

इस उपचुनाव में जिन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भुबन गाम, विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी और असम जातीय परिषद (अजाप) के चितरंजन बासुमतारी और एसयूसीआई (सी) के भैती रिचॉन्ग शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाजुली विधानसभा सीट पर कुल 1,33,227 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।भाजपा के भुबन गा के सामने विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी और असम जातीय परिषद के चितरंजन बासुमतारी हैं।कांग्रेस ने इस सीट से चुनाव नहीं लड़ने और सीट अजाप के लिए छोड़ने का फैसला किया।

माजुली:असम विधानसभा की माजुली सीट पर सोमवार को होने वाले उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सीट पर कुल 1,33,227 मतदाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की संभावना है।

इस उपचुनाव में जिन प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भुबन गाम, विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी और असम जातीय परिषद (अजाप) के चितरंजन बासुमतारी और एसयूसीआई (सी) के भैती रिचॉन्ग शामिल हैं।

इस उपचुनाव के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया गया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा स्वयं पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिए आए जबकि विपक्ष दलों में कांग्रेस के असम प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा, रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई और अजाप के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई ने बासुमतारी के लिए समर्थन मांगा। कांग्रेस ने इस सीट से चुनाव नहीं लड़ने और सीट अजाप के लिए छोड़ने का फैसला किया।

विधानसभा चुनाव में इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल निर्वाचित हुए थे लेकिन केंद्र में जहाजरानी, बंदरगाह और आयुष मंत्री बनने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने की तैयारियां पूरी कर ली है। कानून व्यवस्था और कोविड-19 प्रोटोकॉल पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी 203 मतदान केंद्रों में वेबकास्ट की व्यवस्था की गई है। इनमें से 164 मुख्य और 39 सहायक मतदान केंद्र हैं तथा 812 चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया है।

टॅग्स :असमविधानसभा चुनावBJPकांग्रेसनेता विपक्षअसम विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी