लाइव न्यूज़ :

असमः बाढ़ प्रभावित जिले में कीचड़ में चलती दिखीं आईएएस अधिकारी; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: May 28, 2022 08:38 IST

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे बाढ़ से सबसे ज्यादा नौगांव प्रभावित है जहां 3.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं वहीं कछार जिले में करीब 1.5 लाख और मोरीगांव में 41,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैंकछार की उपायुक्त कीर्ति जल्ली की इस बीच कीचड़ में चलते और लोगों की परेशानियां सुनते तस्वीरें वायरल हो रही हैं

कछारः अमस में बाढ़ ने 27 जिलों में भयंकर तबाही मचाई हुई है। इस आपदा में 7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में कछार जिले की उपायुक्ता आईएएस कीर्ति जल्ली मीडिया की सुर्खियों में हैं। बाढ़ को लेकर दफ्तर में मीटिंग करने के बजाय वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं।

इस बीच की उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह नंगे पैर कीचड़ में लोगों की मदद करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों में  उन्हें साड़ी पहने कीचड़ भरे इलाकों में घूमते हुए देखा जा सकता है।

तस्वीरें और वीडियो शुरू में जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर साझा किए गए थे। IAS अधिकारी कीर्ति जल्ली लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं। एक तस्वीर में वह एक महिला के साथ कीचड़ में चल रही हैं और महिला उनको सहारा भी दे रही है। वह लोगों को राहत सामग्री भी बांटती दिख रही हैं। इसके साथ ही नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाके का मुआयना भी किया। 

जिला उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पिछले 50 वर्षों से एक ही समस्या का सामना कर रहे हैं और हमने सोचा कि हमें वहां जाने और वास्तविक मुद्दों को देखने की जरूरत है। और उसके लिए सबसे अच्छा समय बाढ़ के दौरान होता है। वहीं गांव के लोगों ने भी कहा कि यह पहली बार है जब कोई जिला उपायुक्त उनके गांव का दौरा कर रहा है। गांव के लोगों ने अधिकारी को बराक नदी के उफान से आने वाली बाढ़ और उसके कारण हर साल होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। जिसपर उपायुक्त ने कहा कि वे गांवों की सुरक्षा पर जोर देने जा रही हैं ताकि भविष्य में नुकसान को कम किया जा सके।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। प्राधिकरण ने बताया कि कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से 5,61,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नौगांव प्रभावित है जहां 3.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। वही कछार जिले में करीब 1.5 लाख और मोरीगांव में 41,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

टॅग्स :असमबाढ़वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप