लाइव न्यूज़ :

असम ने मिजो चालक के अपहरण से किया इनकार, श्रमिकों ने असम और मिजोरम से मुआवजा मांगा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 23:14 IST

Open in App

असम पुलिस द्वारा कथित रूप से एक निर्माण मजदूर का अपहरण किए जाने और उसकी पिटाई किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को कोलासिब के एक श्रमिक संगठन ने मांग की कि दोनों ही राज्यों को श्रमिक को क्षतिपूर्ति प्रदान करनी चाहिए। वहीं, असम पुलिस ने मिजोरम के इस आरोप का खंडन किया कि हैलाकांडी जिला पुलिस ने निर्माण मजदूर का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी। हैलाकांडी के पुलिस अधीक्षक गौरव उपाध्याय ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मिजोरम ने असम पुलिस के विरुद्ध ‘झूठे एवं मनगढ़ंत’ आरोप लगाए हैं। मिजोरम के कोलासिब के उपायुक्त एच. ललथांगलियाना ने असम के जिले में अपने समकक्ष को लिखे पत्र में कहा था कि मिजोरम में वैरांगते गांव से कुछ किलोमीटर दूर ऐटलांग इलाके से, असम पुलिस के कर्मियों ने ललनाराम्माविया नामक एक श्रमिक की आंख पर पट्टी बांधी और उसे अगवा कर लिया। उपाध्याय ने कहा कि श्रमिक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और शायद ये आरोप मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए लगाए गए हैं। ‘कोलासिब एक्सकैवेटर बाखो लोडर ऑपरेटर एसोसिएशन’ ने अपने सदस्य पर कथित हमले पर रोष जताया और इसके लिए मिजोरम सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसने कहा कि पीड़ित व्यक्ति गंभीर स्थिति में है और उसकी हड्डियां टूट गई हैं। एसोसिएशन ने कहा, ‘‘ हमारी मांग है कि असम सरकार हमले को लेकर पीड़ित को मुआवजा दे। हम मिजोरम से भी मांग करते हैं कि वह सुरक्षा प्रदान न कर पाने को लेकर उसे मुआवाज दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: असम पुलिस SP और जुबिन गर्ग का चचेरा भाई गिरफ्तार, सिंगर के साथ गया था सिंगापुर

भारतZubeen Garg death: असम पुलिस ने गायक के मैनेजर और महोत्सव आयोजक पर हत्या का आरोप लगाया

भारतPahalgam Terror Attack: पाकिस्तान और पहलगाम आतंकवाद के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, असम पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया

बॉलीवुड चुस्कीसुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक समय रैना के शो के प्रसारण पर रोक, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मुखीजा नहीं आएंगे नजर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?