लाइव न्यूज़ :

असम में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? विधायक दल की बैठक आज, हिमंत बिस्व सरमा को मिल सकती है कमान

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2021 08:06 IST

असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर तस्वीर आज साफ हो सकती है। बीजेपी विधायक दल की बैठक दिन में 11 बजे होनी है। इसके बाद नाम का ऐलान किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के विधायकों दल की बैठक आज दिन में 11 बजे, इसमें हो सकता है नाम का ऐलानसर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा ने कल दिल्ली में जेपी नड्डा और अमित शाह से भी मुलाकात की थीबीजेपी की ओर से शाम 4 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है

असम विधानसभा चुनाव के नतीजों के आए करीब एक हफ्ता गुजर चुका है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है और पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी है। हालांकि मुख्यमंत्री के पद को लेकर सस्पेंस जारी है। माना जा रहा है कि आज इसे लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। सूत्रों के अनुसार हिमंत बिस्व सरमा को इस बार कमान सौंपी जा सकती है। 

असम में विधायकों की बैठक

बीजेपी के विधायकों दल की बैठक आज दिन में 11 बजे है। इसमें अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर इसमें मौजूद रहेंगे। 

इस अवसर पर भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत पांडा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने विधायक दल की बैठक के इंतजाम के लिए शनिवार शाम विधानसभा का दौरा भी किया।

सूत्रों के अनुसार शाम 4 बजे बीजेपी विधायक राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को कहा था सर्बानंद सोनोवाल या वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अगली सरकार का नेतृत्व करेंगे।

दिल्ली में सोनोवाल और सरमा की जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में बैठकों का दौर चला। सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

असम के सोनोवाल-कचहरी आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाले सोनोवाल और उत्तर पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक सरमा मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं। बता दें कि भाजपा ने असम में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। 

पार्टी ने 2016 विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को इस पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और चुनाव जीता था। इसी के साथ पूर्वोत्तर में भगवा दल की पहली सरकार गठित हुई थी। हालांकि इस बार पार्टी ने कहा था कि वह चुनाव के बाद फैसला करेगी कि असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। 

गौरतलब है कि भाजपा ने अकेले 126 सदस्यीय असम विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद से नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब