लाइव न्यूज़ :

असम: कामाख्या मंदिर के पास पहाड़ी पर मिली महिला की सिर कटी लाश, पुलिस को नरबलि की आशंका

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 20, 2019 16:14 IST

संयुक्त पुलिस आयुक्त देवराज उपाध्याय ने कहा, ''हम मामले की जांच कर रहे हैं, यह काम किसी अंधविश्वासी का है, यहां लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।''

Open in App
ठळक मुद्देअसम में कामाख्या मंदिर के पास महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मचा है।पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी अंधविश्वासी ने महिला की हत्या की है।

असम के गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर के पास नीलांचन पहाड़ी की सीढ़ियों पर एक महिला की सिर कटी महिला लाश मिलने से हड़कंप मचा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और नरबलि की आशंका जता रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त देवराज उपाध्याय ने कहा, ''हम मामले की जांच कर रहे हैं, यह काम किसी अंधविश्वासी का है, यहां लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।'' 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक जॉइंट कमिश्नर ने यह भी बताया है कि लाश के पास से पूजा का सामान बरामद हुआ है। पुलिस का कहन है कि महिला की हत्या लाश बरामद होने वाली जगह पर ही की गई या कहीं और, यह पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा। पुलिस के मुताबिक मौके से सुराग के तौर पर खून के धब्बे मिले हैं। 

मामला चूंकि तंत्र-मंत्र से जोड़ा जा रहा है इसलिए पुलिस ने इलाके के सभी श्मशान घाटों पर पहरा लगा दिया है। पुलिस के मुताबिक अगर आरोपी लाश का सिर लेकर किसी श्मशान घाट पर पहुंचेगा तो उसे दबोच लिया जाएगा। 

गुवाहाटी के पुलिस कमिश्‍नर दीपक कुमार के मुताबिक मृतका की उम्र कोई 45 वर्ष रही होगी। उसकी लाश दुर्गा मंदिर जाने वाले रास्ते पर मिली। वहीं, मंदिर के पुजारियों ने नरबलि की आशंका से इनकार किया है। 

आने वाले शनिवार (21 जून) से यहां अंबूबाची मेला लगने जा रहा है। मंदिर को इसके तहत तैयारियों के लिए बंद किया गया है। इस मेले से पहले महिला की सिर कटी लाश मिलने से नरबलि की आशंका जताई जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

स्थानीय मीडिया के मुताबिक 2003 में एक साधू को लोगों ने उस वक्त दबोच लिया था जब वह नरबलि देने का प्रयास कर रहा था। वह अपनी नाबालिग बेटी की कथित तौर पर नरबलि देने जा रहा था।

2012 में तब बहुत हंगामा कटा था जब कामाख्या मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक पुरुष की सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

टॅग्स :असमगुवाहाटीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील