Ashok Tanwar Harayan Politics News: कांग्रेस, टीएमसी और आप के बाद भाजपा में शामिल तंवर, लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 20, 2024 10:51 AM2024-01-20T10:51:31+5:302024-01-20T16:22:15+5:30

Ashok Tanwar Harayan Politics News: दलित समुदाय के नेता अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और एक समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

Ashok Tanwar Harayan Politics News Ashok Tanwar join BJP after Congress, TMC and AAP Shock Aam Aadmi Party before Lok Sabha and Assembly elections 2024 | Ashok Tanwar Harayan Politics News: कांग्रेस, टीएमसी और आप के बाद भाजपा में शामिल तंवर, लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका

file photo

Highlights2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी।अप्रैल 2022 में आप में शामिल हुए थे। दो बार के विधायक बंता राम बाल्मीकि भाजपा में शामिल हो गए।

Ashok Tanwar Harayan Politics News: लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई को एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर भाजपा में शामिल हो गए। दलित समुदाय के नेता तंवर हरियाणाकांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और एक समय उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता था।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद हिसार से पूर्व सांसद तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। 'आप' में शामिल होने से पहले तंवर कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में थे। तंवर अप्रैल 2022 में आप में शामिल हुए थे। हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

तंवर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बीच लोकसभा के पूर्व सदस्य ने अपनी एक पार्टी भी बनाई और कुछ समय के लिए वह तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे।

तंवर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से राज्य में उसके मतदाताओं को एकजुट करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। हरियाणा एक जाट बहुल राज्य है।

इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होंगे। हरियाणा में भाजपा 2014 से सत्ता में है। हरियाणा में भाजपा 2014 से सत्ता में है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सत्ता में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई को एक और झटका लगा, जब उपाध्यक्ष और दो बार के विधायक बंता राम बाल्मीकि भाजपा में शामिल हो गए।

बाल्मीकि को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका देते हुए 'आप' के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने ‘कांग्रेस के साथ मेलजोल’ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

English summary :
Ashok Tanwar Harayan Politics News Ashok Tanwar will join BJP after Congress, TMC and AAP Shock Aam Aadmi Party before Lok Sabha and Assembly elections 2024


Web Title: Ashok Tanwar Harayan Politics News Ashok Tanwar join BJP after Congress, TMC and AAP Shock Aam Aadmi Party before Lok Sabha and Assembly elections 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे