लाइव न्यूज़ :

"अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता की कार्यशैली से खफा थे, पार्टी ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया", संजय निरुपम ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 13, 2024 07:58 IST

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। इस कारण से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की कार्यशैली से नाराज चल रहे थेकांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अशोक चव्हाण के इस्तीफे के पीछे की बताई असली वजहनिरुपम ने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान अशोक चव्हाण की बात सुन लेता तो शायद ऐसा नहीं होता

मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय निरुपम ने दावा किया कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे।

संजय निरुपम ने कहा, "अशोक चव्हाण निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी के लिए एक संपत्ति थे। पार्टी छोड़ने के बाद कुछ लोग उनकी आलोचना करते हुए उन्हें कांग्रेस के लिए बोझ बता रहे हैं, कुछ अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने के पीछे ईडी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, लेकिन मैं समझता हूं कि यह सब जल्दबाजी में दी गई प्रतिक्रिया है। असल में वो महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की कार्यशैली से बहुत नाराज और परेशान थे।"

मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने इसके साथ यह भी दावा किया कि अशोक चव्हाण ने पार्टी के सामने अपनी समस्या को उठाया था और अगर पार्टी ने उनकी शिकायतों पर ध्यान दी होती तो शायद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया होता।

कांग्रेस नेता निरुपम ने कहा, "ऐसा नहीं है कि चव्हाण ने अचानक पार्टी थोड़ने का फैसला किया, उन्होंने समय-समय पर अपने साथ हो रही दिक्कतों की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को को दी थी। पार्टी आलाकमान अगर समय रहते उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेता तो शायद आज यह स्थिति नहीं होती।"

संजय निरुपम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की प्रशंसा करते हुए कहा, "अशोक चव्हाण काग्रेस के कुशल संगठनकर्ता, जमीनी पकड़ रखने वाले और बेहद गंभीर नेता हैं। पिछले साल जब भारत जोड़ो यात्रा पांच दिनों के लिए नांदेड़ में थी, तो पूरे नेतृत्व ने उनकी क्षमता को अपने आखों से देखा था।"

उन्होंने कहा, "उनका कांग्रेस छोड़ना निश्चिततौर पर पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई कोई नहीं कर पाएगा क्योंकि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी हमारी ही थी।"

मालूम हो कि अशोक चव्हाण ने बीते सोमवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफे के पत्र में चव्हाण ने अपना पदनाम पूर्व विधायक बताया है। अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष के अलावा सूबे के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। 9 नवंबर 2010 को कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था।

टॅग्स :Ashok Chavanकांग्रेसमहाराष्ट्रमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम