लाइव न्यूज़ :

दिल्ली डायलॉग कमीशन के उपाध्यक्ष आशीष खेतान का इस्तीफा, बताई ये वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 18, 2018 11:23 IST

मंगलवार को केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों के नौ सलाहकार हटा दिए थे। अब आम आदमी पार्टी नेता आशीष खेतान ने दिल्ली डायलॉग कमीशन से इस्तीफा दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अप्रैलः दिल्ली सरकार में एक बार फिर उथल-पुथल मच गई है। दिल्ली सरकार के मंत्रियों के नौ सलाहकारों की नियुक्तियां रद्द किए जाने का विवाद थमा नहीं था कि आशीष नेता आशीष खेतान ने दिल्ली डायलॉग कमीशन के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने बुधवार को इस्तीफे की घोषणा की। आशीष खेतान ने किसी भी विवाद से बचने के लिए साफ किया है कि इस्तीफा देने की वजह उनका वकालत की प्रैक्टिस पर ध्यान देना है। यह भी पढ़ेंः- LG अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के नौ मंत्रियों के सलाहकारों को हटाया

आशीष खेतान ने 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं सके। दिल्ली सरकार ने 2014 में लोगों की समस्याओं और मुद्दों से जुड़ी दिल्ली डायलॉग नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया। इस डायलॉग की सफलता देखते हुए इसे एक कमीशन का रूप दिया गया और आशीष खेतान उसके उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

इससे पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को गृह मंत्रालय ने बड़ा झटका दे दिया है। गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्रियों के  9 सलाहकारों  को पदों से हटा दिया है। इसमें आतिशी मार्लेना और राघव चड्ढा और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 9 सलाहकारों को हटाया गया है। गृहमंत्रालय इनको रद्द करने के पीछे यह वजह बताई है कि यह नियुक्तियां वैध नहीं है। यह 9 सलाहकार पिछले तीन सालों से केजरीवाल सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े हुए थे।

टॅग्स :आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो