लाइव न्यूज़ :

आशीष देशमुख ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, सार्वजनिक किए जाने से आलाकमान नाराज, महाराष्ट्र कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी तेज

By शीलेष शर्मा | Updated: August 27, 2021 18:22 IST

कांग्रेस में नियुक्त किये गये महासचिव आशीष रंजीत देशमुख ने अघाड़ी सरकार में मंत्री सुनील केदार के खिलाफ मोर्चा खोल कर सोनिया गांधी को पत्र लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी आलाकमान इसे आंतरिक गुटबाज़ी का नतीज़ा मान रहा है। सार्वजनिक रूप से सरकार में शामिल मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाज़ी को पार्टी स्वीकार नहीं करती। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके।

नई दिल्लीः पंजाब ,छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद महाराष्ट्रकांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी जोर पकड़ती नज़र आ रही है।

कल ही प्रदेश कांग्रेस में नियुक्त किये गये महासचिव आशीष रंजीत देशमुख ने अघाड़ी सरकार में मंत्री सुनील केदार के खिलाफ मोर्चा खोल कर सोनिया गांधी को जो पत्र लिखा उसके सार्वजनिक किये जाने से पार्टी नेतृत्व खासा नाराज़ है। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान इसे आंतरिक गुटबाज़ी का नतीज़ा मान रहा है। 

पार्टी के सचिव प्रणव झा ने इसे पुराना मामला बताते हुए टिप्पणी की कि पार्टी में लोकतंतंत्रिक व्यवस्था है तथा किसी को अपनी बात पार्टी फ़ोरम पर रखने का अधिकार है लेकिन पार्टी अध्यक्ष को लिखे पत्र को सार्वजनिक करने को नेतृत्व स्वीकार नहीं करता। 

पार्टी के प्रभारी एच के पाटिल भी मानते हैं कि सार्वजनिक रूप से सरकार में शामिल मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाज़ी को पार्टी स्वीकार नहीं करती। किसी भी शिकायत के लिये पार्टी का मंच है जिसमें कोई नेता अपनी बात रख सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके। लोकमत ने राज्य सरकार में मंत्री सुनील केदार से उनका पक्ष जब जानना चाहा तो उन्होंने टिप्पणी की कि वह अपनी बात पार्टी फोरम में रखेंगे। सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। 

आशीष देशमुख का तर्क था कि वह इन मुद्दों को पहले से उठाते रहे हैं ,लेकिन उन्होंने नेतृत्व के इस सवाल का कोई जबाब नहीं दिया। पार्टी फोरम की जगह उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे को क्यों उठाया। सूत्र बताते हैं कि आशीष के पत्र के पीछे कांग्रेस के ही कुछ नेताओं का हाथ है। 

इधर महाराष्ट्र के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खुलासा किया कि भाजपा से कांग्रेस में आए आशीष देशमुख फिर से भाजपा में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। केवल भाजपा नेतृत्व का विश्वास जीतने के लिए वह लगातार अघाड़ी सरकार के खिलाफ बयानबाज़ी करते रहे हैं।

वह वास्तव में सावनेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर केदार के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस पूर्व मंत्री का दावा था कि आशीष जल्दी ही भाजपा में चले जायेंगे। फिलहाल पार्टी नेतृत्व इस बात का पता लगा रहा है कि आशीष के सोनिया को लिखे पत्र का वास्तविक मकसद क्या है तथा किसके इशारे पर यह पत्र लिखा गया है। 

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ