लाइव न्यूज़ :

सीएम चंद्रबाबू नायडू की मुलाकातों पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, 'गुजरात दंगों के वक्त थे बीजेपी के साथ'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 2, 2018 01:37 IST

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार के बाद इस साल के शुरू में एनडीए से अलग होकर एन चंद्रबाबू नायडू बीजेपी पार्टी के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ने के लिए गैर-बीजेपी दलों के नेताओं से बातचीत कर गठबंधन में लगे हैं। 

Open in App

एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी गठबंधन के वास्ते पहल करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की साख पर गुरूवार को सवाल उठाते हुए कहा कि वह हाल तक और 2002 के ‘‘गुजरात दंगों’’ के दौरान भाजपा के एक समर्थक थे।उन्होंने कहा कि नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) उस समय नरेन्द्र मोदी सरकार का हिस्सा थी जब छात्र रोहित वेमुला, मोहम्मद अखलाक (लिंचिंग पीड़ित) की मौत हुई।ओवैसी ने ट्वीट किया,‘‘2002 में गुजरात दंगों के समय एनसीबीएन ने भाजपा का समर्थन किया। जब अखलाक, रोहित, जुनैद, अलीमुद्दीन की हत्या की गई तो उस समय वह पीएमओ इंडिया कैबिनेट के एक हिस्सा थे, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनके पहले के कार्यकाल के दौरान कई सांप्रदायिक दंगे हुए, मुठभेड़ में अजीज और आजम की हत्या हुई और अब वह धर्मनिरपेक्षता के रक्षक है। वाह।’’  

तीसरे मोर्चे को एकजुट करने में लगे हैं नायडू

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार के बाद इस साल के शुरू में एनडीए से अलग होकर नायडू बीजेपी पार्टी के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ने के लिए गैर-बीजेपी दलों के नेताओं से बातचीत कर गठबंधन में लगे हैं।  नायडू ने गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा के प्रमुख शरद पवार से दिल्ली में मुलाकात की।

 इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा के मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। इससे पहले नायडू  27 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती, जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, और पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा से भेंट की थी।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीचंद्रबाबू नायडूराहुल गांधीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसतेलगु देशम पार्टीतेलंगाना चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष