लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में हुई नागराजू की हत्या की निंदा करते हुए कहा, "यह इस्लाम के लिहाज से बुरा है, हम हत्यारों का समर्थन नहीं करते'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2022 18:38 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में कहा कि हैदराबाद में कत्ल किये गये नागराजू की पत्नी ने अपनी मर्जी से शादी की थी। इसलिए पीड़िता के भाई को कोई हक नहीं था कि वो उसके शौहर का कत्ल करे।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने हैदराबाद में हुए हिंदू युवक नागराजू की हत्या की आलोचना की है नागराजू अश्रीन का शौहर था, इसलिए उसके भाई को कोई हक नहीं था कि वो उसका कत्ल करेसंविधान के साथ-साथ इस्लाम के मुताबिक भी यह बुरा अपराध है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अंतरधार्मिक विवाह के कारण कत्ल किये गये हिंदू युवक बी नागराजू के मामले में बयान देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह बेहद निंदनीय है और मैं इस कल्त की कड़ी आलोचना करता हूं।

ओवैसी ने एक जनसभा में कहा कि कत्ल किये गये नागराजू की पत्नी ने अपनी मर्जी से शादी की थी। इसलिए पीड़िता के भाई को कोई हक नहीं था कि वो उसके शौहर का कत्ल करे।

उन्होंने कहा, "यह सीधे-सीधे आपराधिक मामला है और भारतीय संविधान के साथ-साथ इस्लाम के मुताबिक भी यह सबसे बुरा अपराध है। मैं इस हत्या की कड़ी निंदा करता हूं।"

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ओवैसी ने यह भी कहा कि कुछ लोगों के जरिये हत्या के इस मामले को अलग रंग देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हैदराबाद की आवाम बेहद समझदार है और सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना जानती है।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा, "क्या पुलिस ने इस मामले में पहल नहीं की?, क्या उन्होंने आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार नहीं किया है? हम इस हत्या का समर्थन नहीं करते हैं।"

हैदराबाद की हत्या का निंदा करते हुए ओवैसी ने जहांगीरपुरी और खरगोन हिंसा का भी मसला उठाया और बोले कि हमें मस्जिदों पर हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे लगाने होंगे ताकि जब भी कोई धार्मिक जुलूस निकले तो मस्जिदों पर लगे कैमरों से उस वक्त सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण हो, ताकि सबूत रहे कि पथराव करने वाले कौन हैं?

मालूम हो कि 25 साल के बी नागराजू की हैदराबाद में बुधवार को सरूरनगर चौराहे पर हत्या कर दी गई। घटना में मृतक नागराजू की पत्नी अश्रीन सुल्ताना ने आरोप लगाया है कि उसके भाई मोबिन अहमद सैयद ने एक अन्य रिश्तेदार मोहम्मद मसूद अहमद के साथ मिलकर चाकू और रॉड से उनके पति की हत्या कर दी है।

इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और एफआईआर दर्ज करते हुए हत्या को दोनों आरोपियों मोबिन अहमद सैयद और  मोहम्मद मसूद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता अश्रीन ने बताया कि उसने नागराजू से प्रेम विवाह किया था। जिस बात से उसका हत्यारोपी भाई बेहद नाराज था।

अश्रीन ने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपी मोबिन अहमद सैयद ने उसे भी जान से मारने की कोशिश की थी लेकिन वो किसी तरह से बच गई थी। अक्श्रीन ने कहा कि नागराजू ने कहा था कि वो निकाह करके इस्लाम कबूल कर लेगा लेकिन उसके बाद भी मोबिन अहमद सैयद नहीं माना और नागराजू की हत्या कर दी। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीहैदराबादहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी