लाइव न्यूज़ :

मणिपुर वीडियो पर असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर हमला, कहा- "मोदी सरकार को छवि की ज्यादा चिंता"

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 28, 2023 11:22 IST

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में चार मई को दो महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर उन्हें घुमाए जाने की घटना का पता 19 जुलाई को सामने आए एक वीडियो के जरिए चला।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने अमित शाह पर हमला बोलाओवैसी ने कहा कि मणिपुर में मई से जारी है हिंसा, महीनों पुराना है वीडियो लेकिन इसके वायरल होने के बाद ही कार्रवाई की गईकेंद्र ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र किए जाने संबंधी घटना की जांच सीबीआई को सौंप दी है

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को मणिपुर वीडियो पर साजिश संबंधी टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "अमित शाह ने कहा है कि संसद सत्र की पूर्व संध्या पर लीक हुआ मणिपुर का वीडियो मोदी सरकार को शर्मिंदा करने की साजिश थी।"

उन्होंने आगे लिखा, "मणिपुर में मई से जारी है हिंसा, महीनों पुराना है वीडियो लेकिन इसके वायरल होने के बाद ही कार्रवाई की गई। मोदी सरकार को कुकी महिलाओं के सम्मान की नहीं बल्कि अपनी छवि की ज्यादा चिंता रहती है। कितनी शर्म की बात है!" बता दें कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले में चार मई को दो महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर उन्हें घुमाए जाने की घटना का पता 19 जुलाई को सामने आए एक वीडियो के जरिए चला।

फिलहाल, केंद्र ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र किए जाने संबंधी घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। मालूम हो, सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को घटना पर संज्ञान लिया था और कहा था कि वह वीडियो से "बहुत व्यथित" है और हिंसा को अंजाम देने के हथियार के रूप में महिलाओं का इस्तेमाल "किसी भी संवैधानिक लोकतंत्र में पूरी तरह अस्वीकार्य है।" 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअमित शाहमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो