लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस-नए साल के नजदीक आने पर बीएमसी प्रमुख ने नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 19:41 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रमुख आई एस चहल ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वॉर्ड-स्तर पर टीम गठित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के डर और क्रिसमस-नव वर्ष जश्न के मद्देनजर महानगर में लोगों को होटल, रेस्तरां, सिनेमा, मॉल में भीड़ से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में लोगों को तय संख्या में शामिल होने के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रमुख ने कहा कि बंद दरवाजे के भीतर 50 फीसदी क्षमता के साथ लोगों को शामिल होने की अनुमति है। वहीं खुले जगहों में यह 25 फीसदी है। वहीं 1,000 से ज्यादा संख्या में लोगों के शामिल होने वाले कार्यक्रम के लिए स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से पहले मंजूरी लेनी होती है।

चहल ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क ठीक से पहनें और टीके की पूरी खुराक लें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

वहीं, परोक्ष तौर पर बॉलीवुड पार्टी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कलाकारों और हस्तियों का समाज पर असर रहता है इसलिए उन्हें इसका ख्याल रखना चाहिए। हाल में कई कलाकारों के संक्रमित होने की खबरें आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग