लाइव न्यूज़ :

अरविंदर सिंह लवली की हुई घर वापसी, BJP को छोड़ फिर थामा कांग्रेस का हाथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2018 13:42 IST

2017 में  बीजेपी का दामन थामने वाले अरविंदर सिंह लवली एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हाल ही में लवली बीजेपी में शामिल हुए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 17 फरवरी। 2017 में  बीजेपी का दामन थामने वाले अरविंदर सिंह लवली एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हाल ही में लवली बीजेपी में शामिल हुए थे। वहीं, सूत्रों की मानें तो लवली और राहुल गांधी की एक अहम मुलाकात भी हाल ही में हुई है, इस मीटिंग के बाद ही लवली ने कांग्रेस में जाने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि पिछले साल लवली ने अजय माकन से नाराज होकर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद वह  अप्रैल 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान के लिए कांग्रेस का साथ छोड़ा था। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी लवली अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें कांग्रेस का बोझ तक करार दिया था। ऐसे में 9  माह के बाद एक फिर से कांग्रेस पर उन्होंने भरोसा जताया है। फिलहाल बीजेपी की तरफ से इस ज्वाइनिंग को लेकर कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है।

टॅग्स :कांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब