लाइव न्यूज़ :

प्रवासी श्रमिकों को घर जाने रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल के मंत्री राजेंद्रपाल गौतम सड़क पर उतरे, श्रमिकों से शहर नहीं छोड़ने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: March 28, 2020 18:26 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें अपना गुजारा करने में मुश्किल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल के मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे यहां भेजा है।मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उनके लिए आश्रय और मुफ्त भोजन देने की व्यवस्था की है।

नयी दिल्ली दिल्ली के मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर उतरकर लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी मजदूरों से शहर नहीं छोड़ने का आग्रह किया। सामाजिक न्याय मंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे आनंद विहार इलाके में पहुंचे और अपनी कार में लगे माइक की मदद से प्रवासी मजदूरों व दिहाड़ी श्रमिकों को संबोधित किया, जो आमतौर पर आजीविका की तलाश में दिल्ली आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे यहां भेजा है। मैं आपसे अपील करता हूं कि कृपया दिल्ली न छोड़ें, कृपया अपने स्थानों पर लौट जाएं।’’ मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उनके लिए आश्रय और मुफ्त भोजन देने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको पास के स्कूलों में मुफ्त भोजन दिया जाएगा। जिनके पास रहने की जगह नहीं है, वे रैन बसेरों में रह सकते हैं।’’

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें अपना गुजारा करने में मुश्किल हो रही है।

इस वजह से विभिन्न राज्यों के हजारों प्रवासी मजदूर घर वापस जाने लगे हैं। सार्वजनिक परिवहन बंद होने से वे लोग पैदल ही अपने गांव की ओर निकलने लगे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में लगभग 15 लाख प्रवासी दिहाड़ी मजदूर हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं