लाइव न्यूज़ :

वॉशिंगटन डीसी द्वारा सार्वजनिक परिवहन को मुफ्त किए जाने पर केजरीवाल का भाजपा पर तंज, पूछा ये सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 16, 2022 15:07 IST

वॉशिंगटन डीसी द्वारा सार्वजनिक परिवहन को मुफ्त करने की घोषणा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने नए ट्वीट में पूछा, 'क्या इसे मुफ्त की रेवाड़ी कहकर उपहास किया जाना चाहिए?'

Open in App
ठळक मुद्देआप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज।उन्होंने पूछा कि क्या इसे मुफ्त की रेवाड़ी के रूप में उपहास किया जाना चाहिए?उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "वॉशिंगटन डीसी ने सार्वजनिक परिवहन मुफ्त कर दी है।"

नई दिल्ली: वॉशिंगटन डीसी द्वारा सार्वजनिक परिवहन को मुफ्त करने की घोषणा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसा। उन्होंने पूछा कि क्या इसे मुफ्त की रेवाड़ी के रूप में उपहास किया जाना चाहिए? उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "वॉशिंगटन डीसी ने सार्वजनिक परिवहन मुफ्त कर दी है।"

उन्होंने आगे लिखा, "क्या इसे मुफ्त की रेवाड़ी कहकर उपहास किया जाना चाहिए? नहीं। अपने नागरिकों पर व्यापक अतिरिक्त करों का बोझ डाले बिना सार्वजनिक सेवाएं मुफ्त प्रदान करना ईमानदार और संवेदनशील सरकार को दर्शाता है, जो पैसे बचाती है और अपने लोगों को सुविधाएं प्रदान करती है।" डेली मेल ने बताया कि वॉशिंगटन डीसी अगली गर्मियों से सभी मार्गों पर स्थायी रूप से मुफ्त बस की सवारी की पेशकश करेगा और बोस्टन और डेनवर जैसे अन्य बड़े शहरों में इसका पालन किया जा सकता है।

शहर ने एक योजना के तहत अपनी परिवहन सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है, जिस पर पिछले सप्ताह वॉशिंगटन डीसी की परिषद ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की थी। इसने एक जुलाई के आसपास शहर की सीमा के भीतर मेट्रोबस में सवार होने वाले सवारियों के लिए 2 डॉलर का किराया माफ करने का भी फैसला किया। 

फ्रीबी कल्चर को लेकर आप और भाजपा के बीच जुबानी जंग तब शुरू हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए लोगों को 'रेवड़ी कल्चर' के खिलाफ आगाह किया था, जिसके तहत फ्री चुनावी फ्रीबीज का वादा कर वोट मांगा जाता था। । पीएम मोदी ने कहा था कि यह देश के विकास के लिए 'बेहद खतरनाक' हो सकता है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब