लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच भगवान हनुमान के शरण में अरविंद केजरीवाल, जन्मदिन पर पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ की प्रार्थना

By सुमित राय | Updated: August 16, 2020 17:20 IST

अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवनी में हुआ था और वह 52 साल के हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल जन्मदिन के मौके पर भगवान हनुमान की शरण में पहुंचे।केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ पूजा अर्चना करने के बाद प्रार्थना की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 52 साल के हो गए हैं और अपने जन्मदिन के मौके पर वह भगवान हनुमान की शरण में पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ थीं और दोनों ने पूजा अर्चना करने के बाद प्रार्थना की। बता दें कि केजरीवाल और उनकी पत्नी रविवार को दिल्ली के कनॉट प्लेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंच थे।

देशभर में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है और संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या नियंत्रित है और कोविड-19 के 11489 एक्टिव केस मौजूद है।

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी हनुमान मंदिर पहुंचे थे केजरीवाल

यह पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल हनुमान मंदिर पहुंचे है, इससे पहले वह इस साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाम में प्रचंड बहुमत के बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर मत्था टेका था। इस दौरान केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता और बेटी के साथ-साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी थे।

दिल्ली में कोविड-19 के 11489 एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 1 लाख 51 हजार 928 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4188 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोविड-19 से 1 लाख 36 हजार 251 लोग ठीक हो चुके हैं और 11489 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है