लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने कहा- जरूरत पड़ी तो बढ़ा देंगे ऑड-ईवन, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 14 नवंबर तक का AQI डाटा

By विनीत कुमार | Updated: November 13, 2019 14:00 IST

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऑड-ईवन स्कीम शुरू करने की तारीख से 14 नवंबर तक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) डेटा उपलब्ध कराने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से 14 नवंबर तक का AQI डाटा देने के कहा सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल के 1 से लेकर 31 दिसंबर तक के AQI डाटा को पेश करने का दिया निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि प्रदूषण की हालत को देखते हुए अगर जरूरत महसूस हुई तो ऑड-ईवन योजना बढाया जा सकता है। तय कार्यक्रम के अनुसार ऑड ईवन योजना 15 नवंबर (शुक्रवार) को खत्म हो रही है।

वहीं, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से ऑड-ईवन स्कीम शुरू करने की तारीख से 14 नवंबर तक एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। दिल्ली में इस बार ऑड-ईवन योजना 4 नवंबर से शुरू हुई थी।

जस्टिस अरूण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने वायु प्रदूषण के मसले पर बुधवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) को पिछले साल 1 अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच के AQI का डाटा भी देने को कहा है। 

सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट संजीव कुमार की ओर से दायर पीआईएल पर भी दिल्ली सरकार को नोटिस भेजा है। इस याचिका में ऑड-ईवन योजना के तहत गाड़ियों के वर्गीकरण को गैरकानूनी बताया गया है। संजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि इससे मौलिक अधिकारों का हनन होता है। 

याचिका में आरोप है कि इस योजना से नागरिकों के अपना कारोबार और व्यापार करने तथा निर्बाध रूप से देश के किसी भी हिस्से में आने जाने के मौलिक अधिकारों का हनन होता हे। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 15 नवंबर को करेगी।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालसुप्रीम कोर्टओड इवन रूलवायु प्रदूषणदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos