लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने बीजेपी की जीत को बताया ऐतिहासिक, पीएम मोदी को दी बधाई

By भाषा | Updated: May 23, 2019 22:45 IST

इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से भी भाजपा को जीत की बधाई देते हुये कहा गया था कि प्रजातंत्र में जनादेश सबसे पवित्र माना जाता है और पार्टी इसका सम्मान करती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की सातों सीट पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनायी हुयी है।आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी की तरफ से भाजपा को बधाई देता हूं।

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं इस ऐतिहासिक जीत के लिये नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं और दिल्ली के लोगों की भलाई के लिये उनके साथ काम के लिये आशान्वित हूं।’’

इससे पहले पार्टी की ओर से भी भाजपा को जीत की बधाई देते हुये कहा गया था कि प्रजातंत्र में जनादेश सबसे पवित्र माना जाता है और पार्टी इसका सम्मान करती है। ज्ञात हो कि दिल्ली की सात सीटों पर पूरे दमखम से लड़ रही आप एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। पार्टी ने सिर्फ पंजाब में एक सीट पर बढ़त बनायी हुयी है।

दिल्ली की सातों सीट पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनायी हुयी है। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी की तरफ से भाजपा को बधाई देता हूं। हम नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनायें भी देते हैं।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी आशा करती है कि वह (मोदी) अच्छा काम करेंगे। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाललोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब