लाइव न्यूज़ :

Watch: नवरात्रि उत्सव के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमला, दिल्ली सीएम पर फेकी गई पानी की बोलत, सामने आया वीडियो

By भाषा | Updated: October 2, 2022 14:18 IST

इस घटना पर बोलते हुए आप के मीडिया संयोजक सुकनराज ने कहा, "बोतल कुछ दूर से फेंकी गई थी। बोतल केजरीवाल के सिर के ऊपर से गुजरी है।"

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि उत्सव के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है। उन पर अज्ञात लोग द्वारा पानी का बोतल फेंका गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

गांधीनगर: गुजरात के राजकोट शहर में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर पानी की एक बोतल फेंकी गई। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी है। हालांकि, प्लास्टिक की यह बोतल केजरीवाल के सिर के ऊपर से निकल गई। 

क्या है पूरा मामला

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि शनिवार रात नवरात्रि के एक गरबा कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल जब लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी पीछे से उनकी ओर किसी ने एक बोतल फेंक दी। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जब वह भीड़ के बीच से गुजर रहे थे। 

मामले में क्या बोले आप के मीडिया संयोजक

आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया संयोजक सुकनराज ने कहा, "बोतल कुछ दूर से फेंकी गई थी। बोतल केजरीवाल के सिर के ऊपर से गुजरी। ऐसा लगता है कि बोतल केजरीवाल पर फेंकी गई थी, लेकिन हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि यह क्या मामला था। इस संबंध में पुलिस से संपर्क करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।" 

आज ही आप को दो रैलियां होगी

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार से ही गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मान ने भी राजकोट के एक अन्य गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। 

दोनों मुख्यमंत्री शनिवार को कच्छ जिले के गांधीधाम और जूनागढ़ में रैली करने के बाद रात में राजकोट में रुके थे। वे रविवार को सुरेंद्रनगर शहर और साबरकांठा के खेड़ब्रह्मा शहर में दो रैली को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनवरात्रिगुजरातNew Delhiवायरल वीडियोViral VideoPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?