लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrested: सिसोदिया के बाद होली से पूर्व केजरीवाल की गिरफ्तारी महज संयोग या जांच की रफ्तार, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 23, 2024 11:45 AM

Arvind Kejriwal Arrested: राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी बनी हुई थी कि शायद लोकसभा चुनाव के बाद जांच एजेंसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करेगी, लेकिन गुरुवार को सभी आशंकाओं पर विराम लग गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया।मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने एकाएक दिल्ली की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए तय मतदान की तारीख 25 मई है, जिसमें अभी दो माह से अधिक का समय बाकी है।

राहुल शर्मा, नई दिल्लीः दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है कि जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया हो। होली से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल का गिरफ्तार होना और ठीक एक साल पहले होली से पूर्व ही ‌उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का गिरफ्तार होना महज संयोग है या जांच एजेंसी की रफ्तार, लेकिन बीते एक साल से यह आवाज रह रहकर उठ रही थी कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है, यह बात विपक्षी दल नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री भी बार-बार बोल रहे थे। हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी बनी हुई थी कि शायद लोकसभा चुनाव के बाद जांच एजेंसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करेगी, लेकिन गुरुवार को सभी आशंकाओं पर विराम लग गया।

लंबे समय से कानूनी दांव-पेंच के चलते अपना बचाव करते आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। ईडी द्वारा बार-बार समन जारी करने के बाद किसी न किसी कारण से ईडी के समक्ष केजरीवाल के पेश नहीं होने और अब दिल्ली हाईकोर्ट से राहत ‌नहीं मिलने के बाद ईडी की टीम ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर दस्तक दी और लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर‌ लिया गया। 

लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने एकाएक दिल्ली की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए तय मतदान की तारीख 25 मई है, जिसमें अभी दो माह से अधिक का समय बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री की ‌गिरफ्तारी से राजधानी की राजनीति‌ में हर दिन नये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मसलन मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, यदि जेल में रहे तो दिल्ली सरकार कौन चलाएगा या कैसे चलेगी, ऐसे अनेक सवालों का जवाब अब भविष्य पर निर्भर होगा। यहां बता दें कि बीते साल 26 फरवरी को होली से कुछ ही दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसो‌दिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, जो कि तभी से जेल में बंद हैं।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी अब होली से कुछ ही दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया है। सिसोदिया के जेल जाने के बाद से ही जांच एजेंसियों का शिकंजा मुख्यमंत्री पर कसना शुरू हो गया था। लिहाजा सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक साल बाद अब मुख्यमंत्री भी गिरफ्तार कर लिए गए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्ली सरकारAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतArvind Kejriwal INDIA Bloc PM Face: 'मैं पीएम बनने की रेस में नहीं हूं', अरविंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

भारतArvind Kejriwal 10 Guarantee: मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित केजरीवाल ने दी 10 गारंटी

भारतArvind Kejriwal Meeting AAP Mla: 'मेरी गिरफ़्तारी के बाद 'आप' ज़्यादा मज़बूत हो गई' सीएम आवास पर विधायकों की बैठक में बोले केजरीवाल

भारतAmit Shah Reply Arvind Kejriwal: '75 साल का रिटायरमेंट नरेंद्र मोदी के लिए नहीं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतArvind Kejriwal In AAP Office: '21 दिन में पूरे देश में घूमूंगा, 1 दिन में 36 घंटे काम करूंगा', 'आप', कार्यालाय से बोले केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPM Narendra Modi Interview: अगर भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी!, विपक्षी दल लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है, ऐसा क्यों?

भारतLok Sabha Polls Fourth Phase Voting 2024: कल 96 लोकसभा सीट, आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट के लिए मतदान

भारतUP LS Elections 2024: चंद घंटे पहले सपा में आए और टिकट पा गए भाजपा के एमपी रमेश बिंद, ऑपरेशन रमेश बिंद की अखिलेश यादव ने नहीं लगने दी किसी को हवा

भारत'पैसे नहीं भेजते इसलिए बुरा भला कहते हैं...',संसद में अडानी-अंबानी के खिलाफ बोलने के सवाल पर खुले तौर पर बोले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी

भारत'मरना तो था ही ...', गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, वीडियो हुआ वायरल