लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ली, जानें वजह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2024 12:50 IST

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं क्योंकि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है। केजरीवाल के वकील ने कहा कि चूंकि निचली अदालत में रिमांड पर सुनवाई और उच्चतम न्यायालय में सुनवाई साथ साथ चलेगी, लिहाजा उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए। उच्चतम न्यायालय में कहा कि वह निचली अदालत में रिमांड की कार्यवाही में अपना पक्ष रखेंगे और फिर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बिठा दिया। आईटीओ पर पार्टी के कई नेता और समर्थक आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा। आप के समर्थकों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया है। इसी मार्ग पर दोनों पार्टियों के मुख्यालय स्थित हैं। पुलिस ने पार्टी समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए आप मुख्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी अवरोधक लगा दिए हैं। वे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों के पहचान पत्रों की भी जांच कर रहे हैं।

केजरीवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथ लिया।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कहा कि आप के नेता को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है और पार्टी सारे नैतिक आधार खो चुकी है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि केजरीवाल को उस भ्रष्टाचार की जानकारी थी जो आबकारी नीति बनाने और लागू करने में किया गया और जिसमें उनके पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पार्टी सांसद संजय सिंह जेल गए।

सचदेवा ने कहा, ‘‘उन्होंने स्वयं प्रवर्तन निदेशालय के नौ समन की अवहेलना की। उन्हें अब ईडी को जवाब देना होगा क्योंकि वह भ्रष्टाचार में शामिल थे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत है ‘चोर मचाए शोर’ और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का ‘शर्मनाक’ प्रदर्शन इसका सटीक उदाहरण है।

सचदेवा ने कहा कि आप और इसके नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चिल्ला रहे हैं लेकिन वे सारे नैतिक आधार खो चुके हैं और दिल्ली की जनता को उन पर भरोसा नहीं रहा है। केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया था। इस नीति को अब रद्द किया जा चुका है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्टAam Aadmi Partyप्रवर्तन निदेशालयआतिशी मार्लेनाAtishi Marlena
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर