लाइव न्यूज़ :

अरुंधति रॉय ने भारतीय सेना पर दिए आपत्तिजनक बयान के लिए 8 साल बाद मांगी माफी!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 29, 2019 10:49 IST

जानी-मानी लेखिका अरुंधति रॉय ने भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने 2011 में दिया था आपत्तिजनक बयान जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुंधति ने कहा कि अगर मेरे बयान के किसी भी हिस्से से किसी भी तरह का भ्रम हुआ हो तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं।उन्होंने 2011 में दिया था आपत्तिजनक बयान जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मशहूर लेखिका अरुंधति राय ने भारत और पाकिस्तान की सेना पर दिए आपत्तिजनक बयान के लिए करीब एक दशक बाद माफी मांगी है। उन्होंने अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उस वक्त जो कहा जरूरी नहीं कि आज भी वैसा ही सोचती हूं। 'द प्रिंट' को दिए एक बयान में अरुंधति ने कहा कि अगर मेरे बयान के किसी भी हिस्से से किसी भी तरह का भ्रम हुआ हो तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं।

सोशल मीडिया पर 2011 का एक वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें अरुंधति रॉय विवादित टिप्पणी कर रही हैं। वायरल मीडिया में अरुंधति बोल रही हैं कि कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में हमारी सेना लड़ रही है। उन्होंने कहा था कि भारत ने अपनी सेना अपने ही लोगों के खिलाफ तैनात की है। इस तरह तो पाकिस्तान ने भी कभी अपनी सेना को नहीं लगाया।

इस बयान पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। लोगों ने उन्हें डबल स्टैंडर्ड वाली शख्सियत करार दिया। पाकिस्तान और बांग्लादेश में #ArundhatiRoy ट्रेंडिंग रहा। अरुंधति राय के भी कई समर्थकों ने भी कहा कि उनकी टिप्पणी ने निराश किया है।

ढाका ट्रिब्यून ने भी अरुंधति रॉय की इस टिप्पणी की आलोचना की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अपने संपादकीय में लिखा कि अरुंधति हाशिये पर पड़े लोगों की आवाज मानी जाती हैं लेकिन  अपने बयान में उन्होंने पाकिस्तानी सेना के ईस्ट पाकिस्तान पर किए अत्याचार को भुला दिया।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे