लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में बाजार में लगी भीषण आग, 200 से ज्यादा दुकानें हुई स्वाहा

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2022 14:37 IST

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थानीय बाजार में आग लगने की घटना मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे हुई। माना जा रहा है कि पटाखों या दीये से आग लगने की ये घटना हुई।

Open in App

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एक बाजार में मंगलवार सुबह भीषण आग में कम से कम 200 दुकानें जलकर राख हो गईं। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

अनुमान है कि ईटानगर के पास नाहरलागुन डेली मार्केट में भीषण आग में 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति और सामान नष्ट हो गए, जो कथित तौर पर इलाके के एक घर में दीवाली पर जलाए गए पटाखों या दीयों के कारण हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि आग कुछ ही समय में फैल गई क्योंकि दुकानें बांस और लकड़ी से बनी थीं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बाजार से दमकल केंद्र करीब होने के बावजूद दमकल अधिकारी समय पर पहुंचने में विफल रहे। दुकानदारों ने कहा कि जब मामले की सूचना देने के लिए दमकल कार्यालय पहुंचे तो कोई कर्मी वहां नहीं मिला। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो उनके पास पर्याप्त पानी भी नहीं था।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि इंजन को फिर से भरने के लिए कर्मियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी और वे सुबह 5 बजे के आसपास ही पानी लेकर वापस आ सके। इस समय तक बाजार का अधिकांश हिस्सा आग की लपटों में डूब चुका था।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नाहरलगुन बाजार कल्याण समिति के अध्यक्ष किपा नाई ने कहा, 'पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। उन सभी को अपने काम का पालन करने में विफलता के लिए सेवा से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।'

अरुणाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसीसी एंड आई) के अध्यक्ष तार नचुंग ने मांग की है कि ड्यूटी पर jus सभी अग्निशमन कर्मियों को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता है कि उसने आग बुझाने के लिए आवश्यक न्यूनतम बुनियादी ढांचा भी स्थापित नहीं किया है, जैसे कि पानी भरने की जगहें, जिसे तुरंत राजधानी में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'अगर राजधानी के बीचोंबीच यही हाल है तो दूसरे जिलों के क्या हाल होंगे।' वहीं, ईटानगर के विधायक टेची कासो ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार एसीसी एंड आई (ACC&I) के सहयोग से बाजार का पुनर्निर्माण करेगी।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशआगअग्निकांडदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब