लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश: लुगुथांग मठ से चोरी हुई पवित्र पुस्तक बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2023 13:13 IST

अरुणाचल प्रदेश में चोरी हुई पवित्र पुस्तक को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और इसके आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश में चोरी हुई पवित्र किताब को सुरक्षित बरामद कर लिया गया हैपुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैपुस्तक पिछले महीने चोरी की गई थी

इटानगर: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में लुगुथांग मठ से चोरी हुई स्वर्ण पवित्र पुस्तक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अरुणाचल पुलिस ने पुस्तक को चोरी करने के आरोप में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है जो कि मेरागोह गांव के रहने वाले हैं।

दरअसल, ऐतिहासिक महत्व रखने वाला स्वर्ण ग्रंथ पिछले महीने चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस लगातार इस पवित्र ग्रंथ को खोजने में लगी हुई थी।

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि करीब 9 घंटों की ट्रेकिंग के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गौरतलब है कि लुगुथांग अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सबसे दूरस्थ गांवों में से एक है।

तवांग सब सब इंस्पेक्टर पेमा वांग्चु के नेतृत्व में एक टीम ने लुगुथांग मठ की चोरी के मामले को सुलझाया। जिसमें गोल्डन होली बुक (सेर चोई) चोरी हो गई थी, जिसमें 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और मेरागोह गांव से चोरी की गई संपत्ति की बरामदगी 9-9 के बाद हुई थी।

जानकारी के अनुसार, तवांग/जंग पुलिस द्वारा लुगुथांग चोरी मामले का पता लगाया गया और लुगुथांग गोन्पा (मठ) से 28 अप्रैल की रात को चुराई गई पवित्र पुस्तक गेटोंगपा चोई की चोरी हुई संपत्ति बरामद की गई।

लुगुथांग गांव के गांव बूरा ने थिंगबू के अतिरिक्त सहायक आयुक्त पेमटन मोनपा के माध्यम से जंग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बता दें कि 28 अप्रैल की रात को कुछ अज्ञात बदमाश लुगुथांग गांव गोनपा के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे और सोने से लिखी करीब 35 किलो वजन की एक पुरानी बौद्ध पवित्र पुस्तक उठा ले गए। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशइटानगर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी