लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-पार्टी के पास सिर्फ मोदी विरोध एक मात्र एजेंडा

By स्वाति सिंह | Updated: June 13, 2018 20:00 IST

केंदीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब कांग्रेस के पास अपनी कोई विचारधारा नहीं बची है, पार्टी की विचारधारा अब केवल पीएम मोदी का विरोध करना रह गया है।  

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: केंदीय मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को पीएम मोदी पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस विशेष कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के पास अपनी कोई विचारधारा नहीं बची है, पार्टी की विचारधारा अब केवल पीएम मोदी का विरोध करना रह गया है।  जेटली ने कहा 'राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी के विरोध की लत लग गई है।  सिर्फ मोदी विरोध करना ही एक मात्र एजेंडा रह गया है। ' 

अरुण जेटली ने फेसबुक पर एक पोस्ट के द्वारा यह सब बाते कही है।  उन्होंने लिखा 'कुछ दिन पहले ही कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने कहा था कि पकौड़ा तलना रोजगार सृजन नहीं है। लेकिन वह पीएम द्वरा शुरू हुई मुद्रा योजना की सफलता की कहानी को कम करना चाहते है।  मुद्रा योजना के अंतर्गत कमजोर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार के लिए अभी तक 12। 90 करोड़ रुपये लोन दिए जा चुके थे। इसके अलावा लगभग 6 लाख करोड़ रुपये लोन दिए जा चुके हैं। जिससे यह साफ़ है कि उन लाखों लोगों को नए काम को शुरू करने का अवसर मिला जिससे रोजगार का सृजन हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वंशवाद वाली राजनैतिक पार्टियां अपने परिवार के हिसाब से काम करती हैं, और वंशवाद वाली पार्टियों की अपनी कोई विचारधारा नहीं होती।  वह केवल अपने फायदे के हिसाब से आप कभी पिछड़ा वर्ग का विरोध करते हैं और कभी घड़ियाली आंसू बहाने लगते हैं।

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है