लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: क्या जम्मू-कश्मीर में गुजरात मॉडल आजमाएगी सरकार?

By महेश खरे | Updated: August 11, 2019 08:03 IST

भाजपा की वेबसाइट में जो गुजरात मॉडल की व्याख्या की गई है उससे तो यही आभास हो रहा है. भाजपा के अनुसार गुजरात मॉडल एक विजन है जिसका लक्ष्य है भरपूर रोजगार, कम महंगाई, ज्यादा कमाई, तेज गति से विकिसत होती अर्थव्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चुस्त दुरु स्त सुरक्षा और बेहतरीन जीवन.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात कैडर को मिली तवज्जो दिल्ली में मोदी का राजकाज अपनों के सहारे चला. दसवां गुजरात इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल कश्मीर में आयोजित करने का निर्णय ले लिया गया है.

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति और केंद्र शासित प्रदेश बन जाने के बाद सबसे बड़ी चुनौती वहां की फिजा को बदलने की है. आजादी मिले 72 साल बीत गए लेकिन घाटी की आबादी के ज्यादातर साल आतंकवाद से जूझते हुए बीते. जम्मू हो या कश्मीर अथवा लद्दाख सब दूर वातावरण में एक अनकहा सन्नाटा पसरा है. हर शख्स के सामने एक ही सवाल है अब क्या होगा?

संसद के फैसले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मोहर के बाद अजीत डोभाल कश्मीर की वादियों में कश्मीरियों से चाय पर चर्चा के साथ साथ लंच भी कर आए. लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कश्मीरियों को सहज होने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है.

यह भी सच है कि संवाद एक ऐसा जरिया है जो मन के मैल को धोने और बीते समय के घावों को भरने में कारगर मरहम का काम करता है. गुजराती फिल्म फेस्टीवल कश्मीर में राष्ट्रीय एकता को मजबूती देने में संवाद के साथ साथ सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्ते भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस दृष्टि से भी गुजराती सिने कलाकारों का कश्मीर की ओर विश्वास भरे कदम बढ़ाने से विश्वास के भाव को बल ही मिलेगा. दसवां गुजरात इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल कश्मीर में आयोजित करने का निर्णय ले लिया गया है.

कश्मीर वैसे भी सिने कलाकारों का पसंदीदा स्थल रहा है. जैसे जैसे स्थिति सामान्य होती जाएगी कश्मीर को कला का केंद्र बनने में देर नहीं लगेगी. विकास के सहारे बढ़ेगी सरकार सरकार घाटी में रोजगार और विकास के मार्ग से शांति और सद्भाव के लक्ष्य को पाने का इरादा रखती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश में खुल कर यही बात कही भी है. तो क्या मिशन कश्मीर गुजरात मॉडल के सहारे आगे बढ़ेगा?

भाजपा की वेबसाइट में जो गुजरात मॉडल की व्याख्या की गई है उससे तो यही आभास हो रहा है. भाजपा के अनुसार गुजरात मॉडल एक विजन है जिसका लक्ष्य है भरपूर रोजगार, कम महंगाई, ज्यादा कमाई, तेज गति से विकिसत होती अर्थव्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चुस्त दुरु स्त सुरक्षा और बेहतरीन जीवन.

आज इसी की तो जम्मू कश्मीर और लद्दाख को जरूरत है. गुजरात कैडर को मिली तवज्जो दिल्ली में मोदी का राजकाज अपनों के सहारे चला. गुजरात कैडर को दिल्ली में तवज्जो मिली. आज मोदी की दूसरी इनिंग में प्रशासनिक गलियारों पर नजर डालें तो वहां गुजरात कैडर के 26 आईएएस अधिकारी महत्वपूर्ण विभागों की बागडोर सम्हाले हुए हैं. नॉन आईएएस की तो गिनती ही नहीं.

यहां तक कि पीएमओ में भी गुजरातियों का वर्चस्व है. भाजपा नेता भी यह मानते हैं कि इसी वर्चस्व की वजह से दिल्ली की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में बदलाव संभव हो पाया. वरना दिल्ली का दिल जीतना क्या इतना आसान था? दिल्ली पैटर्न ही चलेगा घाटी में!

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबियों का तो यही संकेत है कि घाटी में दिल्ली पैटर्न ही चलाया जाएगा. वैसे भी यह स्थापित तथ्य है कि अगर भरोसे की फौज हो तो युद्ध आसानी से फतह किया जा सकता है. फिर मिशन कश्मीर अगर युद्ध नहीं तो किसी युद्ध से कम भी नहीं है. जिसमें कदम कदम पर भरोसेमंद चेहरों की जरूरत पड़ेगी.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी