लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर में तीन अगस्त से बंद ट्रेन सेवा, मंगलवार से फिर शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2019 19:27 IST

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कश्मीर घाटी में सुरक्षित परिचालन के संबंध में समुचित कदम उठाए जाने और जम्मू कश्मीर के जीआरपी द्वारा आश्वासन के बाद फिरोजपुर मंडल 12 नवंबर से दो जोड़ी ट्रेनों को चलाकर श्रीनगर-बारामूला-श्रीनगर के बीच सीमित यात्री सेवाएं बहाल करेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर-बारामुला के बीच सोमवार से कुछ मार्गों पर मिनी बसें चलने लगीं जबकि मंगलवार को ट्रेन सेवाएं भी बहाल कर दी जाएंगी।अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म करने के बाद से ही ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं।

अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के पहले तीन अगस्त से कश्मीर घाटी में ठप हुई ट्रेन सेवा मंगलवार को बहाल होगी। उत्तरी रेलवे के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

केंद्र द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद घाटी में पाबंदियां लागू हैं। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कश्मीर घाटी में सुरक्षित परिचालन के संबंध में समुचित कदम उठाए जाने और जम्मू कश्मीर के जीआरपी द्वारा आश्वासन के बाद फिरोजपुर मंडल 12 नवंबर से दो जोड़ी ट्रेनों को चलाकर श्रीनगर-बारामूला-श्रीनगर के बीच सीमित यात्री सेवाएं बहाल करेगा।’’

श्रीनगर-बारामुला के बीच सोमवार से कुछ मार्गों पर मिनी बसें चलने लगीं जबकि मंगलवार को ट्रेन सेवाएं भी बहाल कर दी जाएंगी। केन्द्र सरकार के पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म करने के बाद से ही ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं।

सरकार की घोषणा से कुछ घंटे पहले इन्हें निलंबित कर दिया गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि घाटी में तीन महीने के बंद के बाद रेलवे ने पहली बार प्रयोग के तौर पर ट्रेन को चलाया। उन्होंने कहा, ‘‘श्रीनगर-बारामुला के बीच कल मंगलवार को ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी, जबकि श्रीनगर-बनिहाल के बीच ट्रेन सेवाएं कुछ दिन बाद सुरक्षा जांच और ‘ट्रायल रन’ करके शुरू की जाएंगी।’’ रेलवे ने लाइन की संपूर्ण सुरक्षा जांच करने के बाद सोमवार को इस मार्ग पर दो सफल ‘ट्रायल रन’ किए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि बतवारा-बाटमूला मार्ग के बीच पांच अगस्त के बाद पहली बार मिनी बसें चली। उन्होंने बताया कि अंतरजिला कैब और ऑटा रिक्शा भी घाटी में अन्य स्थानों पर सड़कों पर नजर आए। अधिकारियों ने बताया कि निजी वाहन बिना किसी रुकावट सड़कों पर चल रहे हैं और शहर के कुछ इलाकों में यातायात धीमा भी रहा।

यातायात विभाग ने यातायात प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मी तैनात किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह केवल कुछ घंटों के लिए बाजार खुले और दिन में वे बंद हो गए। गत पांच अगस्त से ही प्री-पैड फोन और सभी इंटरनेट सेवाएं निलंबित है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरभारतीय रेलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब