Article 370: जितेंद्र सिंह के सेमीनार के दौरान जेएनयू में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर नारेबाजी

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: October 3, 2019 10:47 PM2019-10-03T22:47:16+5:302019-10-03T23:43:22+5:30

दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में गुरुवार (3 अक्टूबर) को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। विश्वविद्यालय में अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का सेमीनार था।

Article 370: Scuffle broke out between two groups of students during Jitendra Singh seminar in JNU | Article 370: जितेंद्र सिंह के सेमीनार के दौरान जेएनयू में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर नारेबाजी

जेएनयू में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के सेमीनार के दौरान छात्रों के बीच नारेबाजी। (फोटो- एएनआई)

Highlightsदिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में गुरुवार (3 अक्टूबर) को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर नारेबाजी हुई।विश्वविद्यालय में अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का सेमीनार था।

दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में गुरुवार (3 अक्टूबर) को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। विश्वविद्यालय में अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का सेमीनार था। इस दौरान कुछ छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी, उनके जवाब में भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कथित तौर पर उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की।  

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को ‘अनुच्छेद 370 निरस्त किया जाना : जम्मू, कश्मीर एवं लद्दाख में स्थिरता एवं विकास ’ विषय पर व्याख्यान और चर्चा के लिए विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया गया था। 


इस दौरान छात्रों के एक वर्ग ने कश्मीर के पक्ष में नारेबाजी की वहीं एबीवीपी के छात्रों ने इसके जवाब में नारे लगाए, ‘‘कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी।’’


(पीटीआई-भाषा के साथ)

Web Title: Article 370: Scuffle broke out between two groups of students during Jitendra Singh seminar in JNU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे