लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः जम्मू-कश्मीर में पहली बार इंवेस्टर्स समिट,  12 से 14 अक्टूबर को आयोजित करने का फैसला

By भाषा | Updated: August 13, 2019 18:51 IST

जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) एन के चौधरी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अक्टूबर 12 से 14 के बीच ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आयोजित करने का फैसला लिया है। श्रीनगर में 12 अक्टूबर को इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में 2000 से ज्यादा निवेशकों को न्यौता दिया जाएगा।राज्य में पहली बार इंवेस्टर्स समिट आयोजित किया जा रहा है।

अनुच्छेद-370 खत्म होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य का प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया है। इसी सिलसिले में राज्य में पहली बार इंवेस्टर्स समिट आयोजित किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) एन के चौधरी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अक्टूबर 12 से 14 के बीच ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आयोजित करने का फैसला लिया है। श्रीनगर में 12 अक्टूबर को इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में 2000 से ज्यादा निवेशकों को न्यौता दिया जाएगा।

कश्मीर के बड़े अस्पतालों में हैं पर्याप्त चिकित्सा सेवाएं: जम्मू-कश्मीर प्रशासन

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि यहां चार बड़े अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयां और पर्याप्त चिकित्सा सेवाएं हैं। प्रशासन ने एक बयान में बताया कि पांच से 11 अगस्त के बीच श्रीनगर में एसएमएचएस, जी बी पंत, एल डी अस्पताल और बोन एंड ज्वांइट अस्पताल के ओपीडी में 13,500 मरीजों ने पंजीकरण कराया है।

इसके अलावा 1400 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है और विभिन्न बीमारियों के लिए 600 से अधिक सर्जरी की गई हैं। इसमें सूचित किया गया कि स्वास्थ्यसेवा संस्थाओं में चिकित्सा संबंधी वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति है और इन्सुलिन एवं जीवन रक्षक अन्य दवाइयों की कोई कमी नहीं हैं।

इस बीच, राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार और स्वास्थ्य सचिव अटल दुल्लू के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने सोमवार को कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, सोपोर, बांदीपोरा, अनंतनाग और श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा किया। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरमोदी सरकारइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब