लाइव न्यूज़ :

धारा 370ः सरकार के फैसले का लाभ लोगों को मिलेगा, आंबेडकर के बौद्ध अनुयाई बहुत खुश हैंः मायावती

By भाषा | Updated: August 6, 2019 14:19 IST

उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ''संविधान की ’सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय’ की मंशा को देश भर में लागू करने हेतु जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा सम्बंधी धारा 370 व 35ए को हटाने की माँग काफी लम्बे समय से थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब बीएसपी उम्मीद करती है कि इस सम्बंध में केन्द्र सरकार के फैसले का सही लाभ वहाँ के लोगों को आगे मिलेगा।वहाँ के बौद्ध समुदाय के लोगों की बहुत पुरानी माँग अब पूरी हुई है, जिसका भी बीएसपी स्वागत करती है।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले का लाभ वहां के लोगों को मिलेगा और इससे पूरे देश में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के बौद्ध अनुयाई बहुत खुश हैं।

उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ''संविधान की ’सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय’ की मंशा को देश भर में लागू करने हेतु जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा सम्बंधी धारा 370 व 35ए को हटाने की माँग काफी लम्बे समय से थी।

अब बीएसपी उम्मीद करती है कि इस सम्बंध में केन्द्र सरकार के फैसले का सही लाभ वहाँ के लोगों को आगे मिलेगा।'' उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, ''इसी प्रकार, जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख को अलग से केन्द्र शासित क्षेत्र घोषित किए जाने से ख़ासकर वहाँ के बौद्ध समुदाय के लोगों की बहुत पुरानी माँग अब पूरी हुई है, जिसका भी बीएसपी स्वागत करती है।

इससे पूरे देश में विशेषकर बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के बौद्ध अनुयाई काफी खुश हैं।'' 

टॅग्स :धारा ३७०मायावतीजम्मू कश्मीरबीएसपीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस