लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः घर में नजरबंद फारूक और उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करेंगे नेता, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अभी हिरासत में हैं

By भाषा | Updated: October 5, 2019 17:59 IST

राज्य के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अभी हिरासत में हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) प्रवक्ता मदन मंटू ने बताया कि पार्टी के संभाग प्रमुख देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कल सुबह जम्मू से रवाना होगा, जिसमें पार्टी के पूर्व विधायक भी शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराणा ने इस बाबत राज्यपाल सत्यपाल मलिक से इजाज़त मांगी थी।वरिष्ठ नेताओं की आकस्मिक बैठक में फारूक और उमर अब्दुल्ला से मिलने का फैसला लिया गया था।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू संभाग के प्रतिनिधिमंडल को पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से रविवार को मुलाकात करने की इजाज़त दे दी है।

राज्य के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अभी हिरासत में हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) प्रवक्ता मदन मंटू ने बताया कि पार्टी के संभाग प्रमुख देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कल सुबह जम्मू से रवाना होगा, जिसमें पार्टी के पूर्व विधायक भी शामिल होंगे।

राणा ने इस बाबत राज्यपाल सत्यपाल मलिक से इजाज़त मांगी थी। मंटू ने बताया कि कि दो दिन पहले पार्टी के जम्मू संभाग के जिला अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की आकस्मिक बैठक में फारूक और उमर अब्दुल्ला से मिलने का फैसला लिया गया था।

जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं की गतिविधियों पर से पाबंदियां हटा दी गई हैं। फारूक (81) श्रीनगर के अपने घर में नज़रबंद हैं जबकि उनके बेटे उमर को राज्य अतिथि गृह में हिरासत में रखा गया है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया