लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: जेपी नड्डा ने कहा- जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया लेकिन विधायिका की शक्तियां दीं, एससी सीटें गुर्जरों और बकरवालों के लिए आरक्षित होंगी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 15, 2019 19:40 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने ठाणे में उन्होंने कहा, ''जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है लेकिन उन्हें एक विधायिका की शक्तियां दी गई हैं। वहां चुनाव होंगे, लेकिन इससे पहले हदबंदी होगी, एसटी सीटें घाटी और जम्मू दोनों में गुर्जरों और बकरवालों के लिए आरक्षित होंगी।''

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है लेकिन उन्हें विधायिका की शक्तियां दी गई हैं।नड्डा ने कहा कि वहां चुनाव होंगे लेकिन इससे पहले हदबंदी होगी, एसटी सीटें घाटी और जम्मू दोनों में गुर्जरों और बकरवालों के लिए आरक्षित होंगी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के ठाणे में कहा, ''जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है लेकिन उन्हें एक विधायिका की शक्तियां दी गई हैं। वहां चुनाव होंगे लेकिन इससे पहले हदबंदी होगी, एसटी सीटें घाटी और जम्मू दोनों में गुर्जरों और बकरवालों के लिए आरक्षित होंगी।''

बता दें कि जेपी नड्डा अगले महीने शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। रविवार (15 सितंबर) को उन्होंने पनवेल और नवी मुंबई में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर में प्रार्थना की। 

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले महीने की पांच तारीख को निष्प्रभावी कर दिया था। सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश में बदले का एलान किया था और लद्दाख को अलग राज्य बनाने की घोषणा की थी। 

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत सरकार के फैसले के 42वें दिन भी घाटी में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सके हैं। हालात को देखते हुए विरोधी लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर सरकार की आगे की योजना क्या है और उसे कब लागू किया जाएगा। इधर महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव एकदम सिर पर हैं, ऐसे में नरेंद्र मोदी सरकार की जम्मू-कश्मीर को लेकर क्या स्तिथि होगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरजेपी नड्डामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया