लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर के किश्तवाड़ में दिन का कर्फ्यू हटा, संदिग्ध आतंकवादियों की सघन तलाश जारी

By भाषा | Updated: September 14, 2019 15:05 IST

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हथियार छीनने की घटना के बाद कस्बे में दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया था, उसे हटा दिया गया है। हालांकि सतर्कता बरतते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिला विकास आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने बताया, “घटना के बाद लगाए गए कर्फ्यू को इस (शनिवार) सुबह हटा दिया गया है।हालांकि सतर्कता बरतते हुए कस्बे में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को दिन का कर्फ्यू हटा लिया गया, जबकि एक पीडीपी नेता के सुरक्षा निजी अधिकारी की सर्विस राइफल छीन लेने वाले संदिग्ध आतंकवादियों की सघन तलाश दूसरे दिन भी जारी रही।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हथियार छीनने की घटना के बाद कस्बे में दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया था, उसे हटा दिया गया है। हालांकि सतर्कता बरतते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है।

आतंकवादियों के एक समूह ने शुक्रवार तड़के गौरियान गांव में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के किश्तवाड़ जिले के अध्यक्ष शेख नासिर हुसैन के घर पर शुक्रवार की सुबह धावा बोला था और वे उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सर्विस राइफल छीनकर भाग गए थे।

जिला विकास आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने बताया, “घटना के बाद लगाए गए कर्फ्यू को इस (शनिवार) सुबह हटा दिया गया है। हालांकि सतर्कता बरतते हुए कस्बे में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया है।” उन्होंने कहा कि रात का कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

राणा ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक खोज अभियान जारी है और पुलिस विभिन्न सुरागों पर काम कर रही है और अपराधी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि कस्बे में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है और सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीडीपी नेता के भाई की निजी कार कस्बे से नौ किलोमीटर दूर मिली दूल गांव में है, जिस पर सवार होकर संदिग्ध भागे थे। किश्तवाड़ को करीब एक दशक पहले आतंक मुक्त घोषित किया गया था, हालांकि पिछले 10 महीनों के दौरान यहां आतंकी हमलों और हथियार छीने जाने की कई वारदातें हुई हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह