लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले को लेकर बीजेपी ने शुरू किया हस्तियों का समर्थन हासिल करने का अभियान

By भाषा | Updated: September 22, 2019 16:14 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने फिल्म, खेल और अकादमी क्षेत्र की 200 शख्सियतों से मुलाकात कर अनुच्छेद 370 प्रकरण पर समर्थन हासिल करने फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं ने नरेंद्र मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 को लेकर लिए निर्णय के लिए दिल्ली में हस्तियों से समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।बीजेपी ने फिल्म, खेल और अकादमी क्षेत्र की 200 शख्सियतों से मुलाकात करने का निर्णय किया है।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और केन्द्रीय मंत्री अनुच्छेद 370 को लेकर केन्द्र के फैसले पर समर्थन हासिल करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न बुद्धिजीवियों और दिग्गज हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं।

केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख दो केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की घोषणा की थी।

इस फैसले के लिए लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा ने फिल्म, खेल और अकादमी क्षेत्र की 200 शख्सियतों से मुलाकात करने का निर्णय किया है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं शहर में अभियान के प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘इस अभियान का लक्ष्य बुद्धिजीवियों, पेशेवरों और अन्य क्षेत्र के दिग्गजों से मिलना तथा उन्हें अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने की आवश्यकता और जम्मू-कश्मीर के लोगों को इससे होने वाले फायदा से अवगत कराना है।’’

इस अभियान का नाम ‘व्यापक जनसम्पर्क और जन जागरण अभियान’ है। इसके तहत वरिष्ठ पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद और नेताओं के साथ लोगों से उनके आवास पर भेंट की जाएगी।

हाल ही में शुरू किया गया यह अभियान अक्टूबर के पहले सप्ताह तक चलेगा। उपाध्याय ने बताया कि अभी तक किरेन रिजिजू, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, थावरचंद गहलोत, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई वरिष्ठ नेताा तथा केंद्रीय मंत्री कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व न्यायाधीश आरएस सोढ़ी, एसके मिश्रा, प्रख्यात नर्तकी प्रतिभा प्रहलाद, कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे मेजर जनरल लखविंदर सिंह, खिलाड़ी (खेल) रोहित राजपाल और कई अन्य प्रमुख शख्सियतों से अभी तक मुलाकात की गई है।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकारदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?