लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः पाकिस्तानी मंत्री को भाजपा विधायक ने दिया जवाब, कहा- आपने पंजाबियों को ठेस पहुंचाई, पंजाबी असली देशभक्त हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 19:27 IST

राजौरी गार्डन से अकाली दल/ भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने वीडियो में कहा कि शायद आप पंजाबियों की फितरत को नहीं जानते। हमसे बड़ा कोई देश परस्त नहीं हो सकता। हम देश के लिए अपनी जान देने वाले लोग हैं। आपका ये ट्वीट हमें तकलीफ देने वाला है। आप अपने मुल्क की बात करें। आप अपनी हिफाज़त की बात करें। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन को जवाब देते हुए कहा कि आपने अपने शब्दों से पंजाबियों को ठेस पहुंचाई है।उन्होंने अपना वीडियो बयान ट्वीट कर लिखा, "पंजाबी में एक ट्वीट कर देने से आप शुभ-चिंतक नहीं बन जाते।"

पाकिस्तान के इमरान खान सरकार में विज्ञान और टेक्नोलॉजी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भारतीय सेना में तैनात पंजाबी जवानों को भड़काने वाला विवादित ट्वीट किया है। ये ट्वीट भारत प्रशासित कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के संबंध में किया गया है।

चौधरी फवाद हुसैन ने ट्विटर पर लिखा, "मैं भारतीय सेना के सारे पंजाबी जवानों से अपील करता हूं कि वो अन्याय/ज़ुल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दें और कश्मीर में ड्यूटी ना करें।" उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये बात पंजाबी भाषा में लिखी। 

इसके जवाब में दिल्ली में राजौरी गार्डन से अकाली दल/ भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिया। उन्होंने अपना वीडियो बयान ट्वीट कर लिखा, "पंजाबी में एक ट्वीट कर देने से आप शुभ-चिंतक नहीं बन जाते।" उन्होंने पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन को जवाब देते हुए कहा कि आपने अपने शब्दों से पंजाबियों को ठेस पहुंचाई है।उन्होंने कहा कि पंजाबी असली देशभक्त हैं।

राजौरी गार्डन से अकाली दल/ भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने वीडियो में कहा कि शायद आप पंजाबियों की फितरत को नहीं जानते। हमसे बड़ा कोई देश परस्त नहीं हो सकता। हम देश के लिए अपनी जान देने वाले लोग हैं। आपका ये ट्वीट हमें तकलीफ देने वाला है। आप अपने मुल्क की बात करें। आप अपनी हिफाज़त की बात करें। 

आप अपने मुल्क के लिए दुआ भी करें, लेकिन भारत हमारा मुल्क है और हमारे मुल्क के खिलाफ आपने, खासकर पंजाबी लिपि का इस्तेमाल करके आप हमारी भावनाओं को भड़का सकते हैं, तो आप गलत सोचते हैं। हम देश भक्त लोग हैं। हमारी ये आर्मी देश के लिए लड़ने वाली है। हमारी जान जा सकती है, लेकिन इस देश पर आंच नहीं आ सकती।"

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत