अनुच्छेद 370ः पाकिस्तानी मंत्री को भाजपा विधायक ने दिया जवाब, कहा- आपने पंजाबियों को ठेस पहुंचाई, पंजाबी असली देशभक्त हैं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 13, 2019 07:27 PM2019-08-13T19:27:24+5:302019-08-13T19:27:24+5:30
राजौरी गार्डन से अकाली दल/ भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने वीडियो में कहा कि शायद आप पंजाबियों की फितरत को नहीं जानते। हमसे बड़ा कोई देश परस्त नहीं हो सकता। हम देश के लिए अपनी जान देने वाले लोग हैं। आपका ये ट्वीट हमें तकलीफ देने वाला है। आप अपने मुल्क की बात करें। आप अपनी हिफाज़त की बात करें।
पाकिस्तान के इमरान खान सरकार में विज्ञान और टेक्नोलॉजी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भारतीय सेना में तैनात पंजाबी जवानों को भड़काने वाला विवादित ट्वीट किया है। ये ट्वीट भारत प्रशासित कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के संबंध में किया गया है।
चौधरी फवाद हुसैन ने ट्विटर पर लिखा, "मैं भारतीय सेना के सारे पंजाबी जवानों से अपील करता हूं कि वो अन्याय/ज़ुल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दें और कश्मीर में ड्यूटी ना करें।" उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये बात पंजाबी भाषा में लिखी।
इसके जवाब में दिल्ली में राजौरी गार्डन से अकाली दल/ भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिया। उन्होंने अपना वीडियो बयान ट्वीट कर लिखा, "पंजाबी में एक ट्वीट कर देने से आप शुभ-चिंतक नहीं बन जाते।" उन्होंने पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन को जवाब देते हुए कहा कि आपने अपने शब्दों से पंजाबियों को ठेस पहुंचाई है।उन्होंने कहा कि पंजाबी असली देशभक्त हैं।
Ch Fawad Hussain... just because u write a tweet in Punjabi doesn’t make you a well-wisher!
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) August 13, 2019
You have hurt Punjabis with your words because we all are known to be true patriots and unwavering sentinels of India@fawadchaudhry@ANI@republic@TimesNow@News18India@zeenewspic.twitter.com/fYmYhFhqeP
राजौरी गार्डन से अकाली दल/ भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने वीडियो में कहा कि शायद आप पंजाबियों की फितरत को नहीं जानते। हमसे बड़ा कोई देश परस्त नहीं हो सकता। हम देश के लिए अपनी जान देने वाले लोग हैं। आपका ये ट्वीट हमें तकलीफ देने वाला है। आप अपने मुल्क की बात करें। आप अपनी हिफाज़त की बात करें।
आप अपने मुल्क के लिए दुआ भी करें, लेकिन भारत हमारा मुल्क है और हमारे मुल्क के खिलाफ आपने, खासकर पंजाबी लिपि का इस्तेमाल करके आप हमारी भावनाओं को भड़का सकते हैं, तो आप गलत सोचते हैं। हम देश भक्त लोग हैं। हमारी ये आर्मी देश के लिए लड़ने वाली है। हमारी जान जा सकती है, लेकिन इस देश पर आंच नहीं आ सकती।"