लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध हटाया गया

By भाषा | Updated: August 31, 2019 14:32 IST

कश्मीर में जुमे की नमाज के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंकाओं के चलते लोगों की आवाजाही पर लगाया गया प्रतिबंध शनिवार (31 अगस्त) को हटा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजुमे की नमाज के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंकाओं से लगाया गया प्रतिबंध हटाया गया।कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में लैंडलाइन सेवा चालू हैं लेकिन मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अभी शुरू नहीं हुईं।

कश्मीर में जुमे की नमाज के तहत लोगों के आवागमन पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के एक दिन बाद शनिवार को घाटी के अधिकतर हिस्सों से प्रतिबंध हटा दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अधिकतर इलाकों से शनिवार सुबह प्रतिबंध हटा दिए गए। 

उन्होंने बताया कि शहर के अधिकतर हिस्सों में सड़कों से अवरोधक हटा दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात रखा गया है। 

जुमे की नमाज के बाद कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होने की आशंका के मद्देनजर शुक्रवार को घाटी में लोगों के आवागमन पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। केवल एम्बुलेंसों और आपात स्थिति में ही लोगों को आने-जाने की अनुमति थी। 

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को स्थिति शांतिपूर्ण रही और घाटी में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि घाटी में शनिवार को लगातार 27वें दिन जनजीवन प्रभावित रहा। बाजार बंद रहे, सार्वजनिक यातायात सड़कों से नदारद रहा और स्कूल भी बंद रहे। 

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में हालात सुधरने के मद्देनजर अधिकतर स्थानों पर लैंडलाइन टेलीफोन सेवा आरंभ कर दी गई है लेकिन यहां वाणिज्यिक केंद्र लाल चौक और प्रेस एन्क्लेव में यह सेवा बाधित है।

केंद्र ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने और उसें दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की पांच अगस्त को घोषणा की थी, तब से मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस