लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान से की अपील- करतारपुर गलियारे पर अपने वादे से पीछे नहीं हटना

By भाषा | Updated: August 11, 2019 20:38 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर गलियारा के निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को पाकिस्तान द्वारा धीमा किये जाने की खबरों पर चिंता जताई है और पड़ोसी देश से इस सिलसिले में किये अपने वादे से पीछे नहीं हटने की भी अपील की है।

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर गलियारा के निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को पाकिस्तान द्वारा धीमा किये जाने की खबरों पर चिंता जताई है और पड़ोसी देश से इस सिलसिले में किये अपने वादे से पीछे नहीं हटने की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस तरह का कदम सिखों की आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुंचाएगा जो उस पवित्र स्थान के दर्शन को इच्छुक हैं, जहां उनके प्रथम गुरु ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताये थे।

मुख्यमंत्री का बयान इन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि भारत को करतारपुर पर अहम फैसलों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें करने को लेकर इस्लामाबाद को स्मरणपत्र भेजने को मजबूर होना पड़ा है।

सिंह ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती में महज तीन महीने शेष रहने पर परियोजना की गति मंद पड़ने से यह समय पर पूरी नहीं हो पाएगी। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों के रद्द करने के भारत सरकार के कदम के बाद मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर करने के इस्लामाबाद के फैसले पर चिंता जाहिर की थी।

हालांकि, उन्होंने आशा जताई थी कि यह करतारपुर गलियारा के निर्माण को प्रभावित नहीं करेगा। सिंह ने भारत सरकार से अपील की कि व्यापारिक संबंध बहाल करने के लिए वह पाकिस्तान पर राजनयिक चैनलों के माध्यम से दबाव बनाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीमावर्ती राज्यों पंजाब और जम्मू कश्मीर को विशेष आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के बेहतर अवसरों का सृजन होगा। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरकरतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह