पाकुड़ में शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By भाषा | Published: March 3, 2021 01:23 AM2021-03-03T01:23:31+5:302021-03-03T01:23:31+5:30

Arrested in Pakur for molesting, arrested | पाकुड़ में शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पाकुड़ में शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पाकुड़, दो मार्च झारखंड के पाकुड़ में शादी का झांसा देकर चौदह साल की किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्मी सुराज शेख मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह शादी का झांसा देकर विगत डेढ़ माहीने से किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। किशोरी ने जब शादी का दबाव बनाया तो सुराज शेख मुकर गया।

आखिरकार पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां ने भी आरोपी पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद उसने सुराज शेख के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने देर शाम छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arrested in Pakur for molesting, arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे