लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की महिला एजेंट को सूचनाएं लीक करने के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 8, 2019 03:24 IST

निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि आरोपी पाकिस्तानी एजेंट से फेसबुक और वाट्सऐप के जरिये निरंतर संपर्क में है और पैसों के बदले सैन्य सूचनाएं उससे साझा करता था। 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की खुफिसा एजेंसी आईएसआई की लेडी एजेंट को सैन्य सूचनाएं देने के आरोप में पोकरण आर्मी एरिया में तैनात एक जवान को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट से फेसबुक के माध्यम से दो साल पहले मित्रता हुई थी।

पाकिस्तान की खुफिसा एजेंसी आईएसआई की लेडी एजेंट को सैन्य सूचनाएं देने के आरोप में पोकरण आर्मी एरिया में तैनात एक जवान को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार जवान विचित्र बोहरा की गतिविधियां संदिग्ध होने की जानकारी मिलने पर एडीजी पुलिस के निर्देशन में सतत निगरानी शुरू की गई।

निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि आरोपी पाकिस्तानी एजेंट से फेसबुक और वाट्सऐप के जरिये निरंतर संपर्क में है और पैसों के बदले सैन्य सूचनाएं उससे साझा करता था। 

आरोपी को पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट से फेसबुक के माध्यम से दो साल पहले मित्रता हुई थी।

महिला से शुरुआत में चेटिंग के जरिये और बाद में वाट्सऐप के जरिये आरोपी से संपर्क करती थी। कॉल के दौरान यह आरोपी को बातों में उलझाकर सैन्य सूचनाएं प्राप्त करती थी और सूचनाएं सही पाए जाने पर विचित्र बोहरा के खाते में धन भेजती थी। 

आरोपी द्वारा सूचनाएं देने और उसके खाते में धन जमा होने की पुष्टि होने के बाद शासकीय गुप्त अधिनियम के तहत स्पेशल पुलिस स्टेशन जयपुर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया और आरोपी को हिरासत में लिया गया।

टॅग्स :राजस्थानपाकिस्तानफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं